एक्सप्लोरर

​Most Affordable MPV: कम दाम में चाहिए 7 सीटर कार, तो यह एमपीवी बनी है आपके लिए

इस कार में पॉवर के लिए एक 1.0 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 पीएस पॉवर और 96 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

Renault Triber MPV: बहुत सारे लोगों की जरूरतें एक छोटी 4 या 5 सीटर कार से पूरी नहीं होती है. ऐसे में लोग एक बड़ी 7 सीटर कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए कई बार पर्याप्त बजट नहीं होता है. देश में सस्ती 7-सीटर एमपीवी के तौर पर मारुति सुजुकी अर्टिगा को जाना जाता है, लेकिन इसकी कीमत भी 8.64 लाख रुपये से शुरू होती है, जो कि कई लोगों के लिए काफी ज्यादा है. इसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. एमपीवी सेगमेंट में फिलहाल अर्टिगा की सबसे ज्यादा बिक्री होती है. ऐसे में यदि आपके पास इसे खरीदने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है और आप कोई अन्य सस्ते विकल्प की तलाश में हैं तो आप रेनो ट्राइबर को चुन सकते हैं. ट्राइबर, अर्टिगा जितनी पॉपुलर तो नहीं है, लेकिन आपके 7-सीटर की जरूरत को पूरा कर सकती है. तो चलिए जानते हैं इस कार के बारे में पूरी डिटेल. 

कीमत

रेनो ट्राइबर आरएक्सई, आरएक्सएल, आरएक्सटी और आरएक्सजेड जैसे कुल चार ट्रिम में उपलब्ध है. इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.33 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.97 लाख रुपये है. यह कार पांच मोनोटोन और पांच ड्यूल टोन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. यह 84 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है. इसकी पिछले सीटों को मोड़ने पर इसे 625 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.

​Most Affordable MPV: कम दाम में चाहिए 7 सीटर कार, तो यह एमपीवी बनी है आपके लिए

फीचर्स 

इस एमपीवी में फीचर्स के तौर पर 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेकंड और थर्ड रो के लिए एसी वेंट्स, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर व्यू कैमरा, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, 4 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं. 

इंजन

रेनॉल्ट ट्राइबर में पॉवर के लिए एक 1.0 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 पीएस पॉवर और 96 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें 20 Kmpl तक का माइलेज मिलता है.

यह भी पढ़ें :- अब कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाली कार खरीदने का सपना हो सकता पूरा, जानिए क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget