एक्सप्लोरर

Renault Duster: इस साल नवंबर में पेश हो सकती है न्यू जेनरेशन रेनॉल्ट डस्टर, अगले साल होगी लॉन्च 

लॉन्चिंग के बाद भारत में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा, जिसका अगले साल फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है. इसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ अन्य कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

New Generation Renault Duster: रेनॉल्ट मोटर्स भारत के सहित कई ग्लोबल मार्केट के लिए नेक्स्ट जेनरेशन डस्टर और एक बिल्कुल नई 7-सीटर एसयूवी तैयार कर रही है. दोनों मॉडलों को सबसे पहले यूरोप में Dacia नेमप्लेट के तहत पेश किया जाएगा. नए डस्टर के 2023 के नवंबर में पेश होने की संभावना है. जबकि इसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. हालाँकि रेनॉल्ट ने अभी तक इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. नई डस्टर की टेस्टिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. इसकी लंबाई पहले से अधिक होगी और इसे नए CMF-B मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा. 

डिजाइन

नई डस्टर बड़ी बिगस्टर 7-सीटर एसयूवी वाले इंटरनल और एक्सटर्नल डिजाइन के साथ आएगी. कुछ स्टाइलिंग हाइलाइट्स में पतले एलईडी हेडलैम्प्स, ट्राइएंगुलर टेल-लाइट्स, इंटीग्रेटेड एल्यूमीनियम स्किड प्लेट्स के साथ नए बंपर और एक नई स्टाइल वाली ग्रिल मिलेगी. इसके फ्रंट में रेगुलर डोर हैंडल और पीछे सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल मिलेंगे. 

इंटीरियर

इंटीरियर के बारे में बात करें तो नई रेनॉल्ट डस्टर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक बड़ा और हाई-माउंटेड टचस्क्रीन मिलेगा. साथ ही इसमें  पहली बार डस्टर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतरीन क्वॉलिटी वाले डैशबोर्ड और डोर पैनल मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा. 

पावरट्रेन

इसमें एक 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो इंजन मिलने की उम्मीद की जा रही है. साथ ही इसमें एक माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन पेश किए जाने की संभावना है, जिसमें एक 1.6L NA पेट्रोल इंजन को दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और एक 1.2 kWh बैटरी पैक के साथ एक मल्टी-मोड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा, जो 138bhp की पॉवर जेनरेट करेगा.  

हुंडई क्रेटा से होगा मुकाबला

लॉन्चिंग के बाद भारत में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा, जिसका अगले साल फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है. इसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ अन्य कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- ये हैं भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, किसे खरीदेंगे आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चालान बकाया है तो सावधान, अटक सकते हैं आपके ये जरूरी काम
चालान बकाया है तो सावधान, अटक सकते हैं आपके ये जरूरी काम
हिमालयन 440 या 450, किसके इंजन में ज्यादा दम?
हिमालयन 440 या 450, किसके इंजन में ज्यादा दम?
नई Toyota Fortuner का दिखा नया अवतार, लॉन्च से पहले सामने आईं बड़ी डिटेल्स
नई Toyota Fortuner का दिखा नया अवतार, लॉन्च से पहले सामने आईं बड़ी डिटेल्स
Audi Q3 अब होगी Made in India, नई SUV की लॉन्च डेट भी सामने आई
Audi Q3 अब होगी Made in India, नई SUV की लॉन्च डेट भी सामने आई

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
भारत की वनडे टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा
भारत की वनडे टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा
'दसारा' के बाद नानी ने श्रीकांत ओडेला संग 'द पैराडाइज' क्यों की? एक्टर बोले- 'एक बहुत ही रॉ एनर्जी...'
'एक बहुत ही अनोखी और रॉ एनर्जी...' नानी ने बताई 'द पैराडाइज' करने की वजह
कहीं भारी बारिश तो कहीं तूफान! मौसम विभाग ने देश में जारी किया अलर्ट
कहीं भारी बारिश तो कहीं तूफान! मौसम विभाग ने देश में जारी किया अलर्ट
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम?
जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम?
CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 
CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 
Embed widget