एक्सप्लोरर

Renault Kwid EV: 2025 तक भारत में आएगी रेनॉल्ट क्विड ईवी, आईसीई मॉडल से अलग होगा डिजाइन

यूरोप में बिकने वाली Kwid EV में 44hp और 125Nm का आउटपुट मिलताहै, और यह 26.8kWh बैटरी पैक के साथ शहर में 295 किमी की (WLTP साइकिल) रेंज मिलने का दावा किया गया है.

Renault Kwid EV Specifications: भारतीय बाजार में अगले एक से डेढ़ साल में रेनॉल्ट की क्विड ईवी लॉन्च हो सकती है. इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है और यह एक अपडेटेड और एडवांस आर्किटेक्चर पर आधारित होगी. क्विड ईवी फिलहाल मौजूदा क्विड से अलग दिखेगी, जिसमें बंपर, लाइट और ग्रिल एक ईवी स्पेसिफिक मॉडल के अनुसार बदला गया है. फिलहाल क्विड ईवी चीन और यूरोप में डेसिया और डोंगफेंग जैसे अलग अलग नामों से बेची जाती है. भारतीय ग्राहकों को यह बहुत कम परिचालन लागत, कम कीमत, अधिक स्पेस और क्रॉसओवर लुक के साथ आकर्षित करेगी. 

रेनॉल्ट क्विड ईवी

कई अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में बिकने वाली क्विड ईवी के रूप में आईसीई कार को बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. इसके पिछले फ्यूल टैंक को हटा दिया गया है और इसमें एक सपाट फर्श दिया गया है. जिसे बैटरी स्थापित करने के लिए अधिक मजबूत किया गया है. इसके अलावा सस्पेंशन में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे यह अधिक भार झेल सके.

किससे होगा मुकाबला 

रेनॉल्ट की क्विड ईवी का मुकाबला टाटा मोटर्स की टियागो ईवी, सिट्रोएन ईसी3 और एमजी की कॉम्पैक्ट ईवी कॉमेट से होगा. यह इलेक्ट्रिक वाहन डेसिया स्प्रिंग पर आधारित है, जो भारत में बनने और बिकने वाली रेनॉल्ट क्विड पर बेस्ड है.

कंपनी ने क्या कहा

रेनॉल्ट इंडिया के एमडी वेंकटराम मामिलापल्ले का कहना है कि, ''हम अपनी ईवी योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं. भारत के लिए ईवी सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म से मिलता जुलता होगा और आप इसे 2024 या 2025 में देख पाएंगे. हम इसे जल्द से जल्द लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन टाइमलाइन की स्पष्ट जानकारी अभी नहीं दी जा सकती है. रेनॉल्ट की पहली ईवी को करीब 55-60 प्रतिशत तक भारत में स्थानीय तौर पर तैयार किया जाएगा. हालांकि, कंपनी भविष्य में रेनॉल्ट के ईवी की पहुंच को लोगों के लिए आसान बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर बैटरी और सेल की सोर्सिंग करने की तैयारी कर रही है.” उनका कहना है कि कंपनी सेल की सोर्सिंग के लिए कई भारतीय विक्रेताओं के साथ बातचीत कर रही है, और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में सेल के स्थानीयकरण को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जिसके बाद  85-90 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य का स्थानीयकरण हो जाएगा.” 

 रेनॉल्ट क्विड ईवी बैटरी पैक और रेंज

यूरोप में बिकने वाली Kwid EV में 44hp और 125Nm का आउटपुट मिलताहै, और यह 26.8kWh बैटरी पैक के साथ शहर में 295 किमी की (WLTP साइकिल) रेंज मिलने का दावा किया गया है. लेकिन भारत में यह अलग पावरट्रेन के साथ आ सकती है. रेनॉल्ट क्विड ईवी का मुकाबला टियागो और टिगोर ईवी से होगा, जिनकी कुल 50,000 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं.

यह भी पढ़ें :- बजट है कम और खरीदनी है गाड़ी, तो ऐसे मिलेगी आपको अपनी ड्रीम कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget