एक्सप्लोरर

Ratan Tata ने ही बनाई थी पहली 'मेड इन इंडिया' कार, मार्केट में आते ही मच गई थी धूम

Tata Indica Launching Story: टाटा इंडिका ही वो पहली कार थी, जिसके आने के बाद कार बाजार में चर्चाएं तेज हो गई थीं. टाटा की इस कार ने मारुति की कई कारों को कड़ी टक्कर दी थी.

टाटा समूह के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार (9 अक्टूबर 2024) देर रात को मुंबई के कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसे ली. ऑटो सेक्टर में रतन टाटा का जो योगदान था, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है. चाहे देश की पहली इंडिजिनियस कार पेश करनी हो या फिर दुनिया की सबसे  सस्ती कार नैनो पेश करनी हो...रतन टाटा ही वो पहले शख्स थे जिसने भारत में पहली मेड इन इंडिया कार लॉन्च की थी. 

टाटा मोटर्स ने ही पेश की पहली भारतीय कार

टाटा मोटर्स की तरफ से पहली डीजल हैचबैक कार Tata Indica पेश की गई थी, जिसे पूरी तरह से भारत में ही बनाया गया था. यही वो कार थी, जिसे इंडिजिनियस कार का भी तमगा मिला. इस कार की कीमत की बात की जाए तो लॉन्चिंग के वक्त यानी 1998 में इस कार को सिर्फ 2.6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था. जैसे ही ये कार लॉन्च हुई थी, इसने इंडियन मार्केट में तहलका मचा दिया था. ये कार किसी भी भारतीय कंपनी की ओर से डिजाइन की गई अब तक की सबसे मॉडर्न कार थी. 

इस कार के लॉन्च होने के 1 हफ्ते के अंदर ही कंपनी को 1 लाख 15 हजार यूनिट्स के ऑर्डर मिले थे, टाटा इंडिका अपने सेगमेंट की नंबर वन कार बन गई थी. जब यह कार बाजार में आई तो चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया. इस कार ने मारुति 800, मारुति जेन जैसी कारों को खूब टक्कर दी. डीजल वेरिएंट के आने से लोगों को इस बात की ज्यादा खुशी हुई क्योंकि उस वक्त डीजल ईंधन की कीमत काफी कम थी. टाटा इंडिका के माइलेज की बात करें तो इंडिका करीब 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती थी. 

लगाई जा रही थी ये अटकलें

जब पहली इंडिका बनाई गई तो कार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. बिजनेसवर्ल्ड मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने बताया था कि टाटा इंडिका में डीजल कार जितना माइलेज और हिंदुस्तान एंबेसडर जितना बड़ा इंटीरियर मिलने की उम्मीद थी, जिसके बाद इंडिका हर मामले में सही साबित हुई जैसा कि कार को लेकर दावा किया गया था. 

यह भी पढ़ें:-

Maruti Suzuki ने पेश किया Grand Vitara का नया एडिशन, पैनोरमिक सनरूफ के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget