एक्सप्लोरर

Range Rover Sport Review: देखिए नई रेंज रोवर स्पोर्ट पेट्रोल का रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस

कई मामलों में यह एसयूवी 1.6 करोड़ रुपये की कीमत पर अपने कंपटीटर्स के मुकाबले थोड़ी महंगी लग सकती है, लेकिन इसका शानदार लुक, फीचर्स और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ काफी आकर्षक पैकेज है.

Range Rover Sport Review: दुनिया भर की लग्जरी कारों में रेंज रोवर एक ऐसा नाम है जो पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय एसयूवी कारों में से एक है. बड़ी रेंज रोवर इस सीरीज की प्रमुख एसयूवी है, लेकिन इसका छोटा वर्जन भी काफी शानदार पैकेज है, जिसे रेंज रोवर स्पोर्ट के नाम से जाना जाता है. इसमें बड़े रेंज रोवर जैसी लगभग सभी लग्जरी सुविधाएं और अधिक 'स्पोर्टियर' ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है, इसलिए इसका यह नाम रखा गया है.

रेंज रोवर स्पोर्ट लुक

नई रेंज रोवर स्पोर्ट के लुक के बारे में बात करें तो इसकी लंबाई और अधिक होने के साथ साथ यह दिखने में भी काफी आकर्षक है. इतनी बड़ी SUV होने के बावजूद यह भारी नहीं लगती है और एक शार्प लुक के साथ आती है. नई रेंज रोवर स्पोर्ट को बड़ी रेंज रोवर की नई स्टाइलिंग डिजाइन दी गई है. जिसमें एक सिंपल और राउंड शेप्ड डिजाइन शामिल है. इसमें चारों ओर पतले लैंप के साथ शार्प स्लिमर हैं. इसके डोर हैंडल्स को भी एक शटलाइन डिजाइन दिया गया है. इसके 22 इंच के बड़े व्हील काफी शानदार लगते हैं, जिस कारण यह एक आकर्षक पैकेज है.

Range Rover Sport Review: देखिए नई रेंज रोवर स्पोर्ट पेट्रोल का रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस

इंटिरियर

बड़े दरवाजों को खोलकर अंदर जाने पर यह पता चलता है कि इसमें अपने बड़े वर्जन जैसा एक हाई क्वालिटी का केबिन दिया गया है, हालांकि स्पोर्ट वर्जन में एक नया स्टीयरिंग व्हील मिलता है. एक बड़ा 13.1 इंच का घुमावदार टचस्क्रीन इसके डैशबोर्ड पर काफी अच्छा लगता है, साथ ही एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के बाकी लेआउट एकदम क्लीन है. नई रेंज रोवर स्पोर्ट में आपको बहुत सारी चीजें मिलती हैं, जिसमें एक डिजिटल रियर व्यू मिरर, एयर सस्पेंशन, लेदर अपहोल्स्ट्री, एक फुल ग्लास रूफ, डिजिटल एलईडी लाइट्स, सॉफ्ट क्लोज डोर, हीटेड/वेंटिलेटेड मसाज सीट्स और एक हेड अप डिस्प्ले शामिल है. पीछे की सीट्स पर काफी जगह है, हालांकि यह बड़ी रेंज रोवर की तरह एडजस्टेबल नहीं है. लेकिन सेगमेंट की अन्य कारों की तुलना में काफी आरामदायक हैं.

Range Rover Sport Review: देखिए नई रेंज रोवर स्पोर्ट पेट्रोल का रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस

ड्राइविंग एक्सपीरियंस

न्यू जेनरेशन रेंज रोवर स्पोर्ट अपने पुराने वर्जन की तुलना में ड्राइव करने में अधिक आसान है और इसका स्टीयरिंग भी काफी हल्का है, जिस कारण इतनी बड़ी होने के बावजूद इसमें कोई परेशानी नहीं होती है. हमने इसे P400 को टर्बोचार्ज्ड 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ चलाया, जो माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 400 पीएस की पॉवर और 550 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. रिफाइनमेंट के मामले में इसका इंजन बहुत बेहतरीन है और यह बहुत कम आवाज करता है. हल्के स्टीयरिंग के कारण इस बड़ी एसयूवी को चलाने के लिए खास मेहनत नहीं करनी पड़ती है. जब इसके 'S' मोड में शिफ्ट होते हैं तो यह एक V8 इंजन के समान शोर करता है, जिससे न्यू जेनरेशन रेंज रोवर स्पोर्ट के लिए 'स्पोर्ट' टैग के साथ इंजन के परफॉर्मेंस में एक बड़ा बदलाव आता है. इस मोड पर ड्राइव करने में काफी मजा आता है और यह इस मामले में अपने कंपीटीटर्स को भी पीछे छोड़ती है. इसके 22 इंच के बड़े व्हीस के साथ भी यह ड्राइव करने में काफी आसान है.

Range Rover Sport Review: देखिए नई रेंज रोवर स्पोर्ट पेट्रोल का रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस

बेहतरीन ऑफ-रोडर 

एक लैंड रोवर होने के कारण इसमें नया टेरेन रिस्पांस सिस्टम मिलता है, जिस कारण यह अपने कंपीटीटर्स से कुछ कदम आगे है. इसका   ग्राउंड क्लीयरेंस 300 mm का है, और पानी में इसकी वैडिंग क्षमता भी 900 मिमी है. यानि यह एक स्मूथ एसयूवी होने के साथ साथ एक शानदार ऑफ-रोडर भी है.

Range Rover Sport Review: देखिए नई रेंज रोवर स्पोर्ट पेट्रोल का रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस

कीमत

कई मामलों में यह एसयूवी 1.6 करोड़ रुपये की कीमत पर अपने कंपटीटर्स के मुकाबले थोड़ी महंगी लग सकती है, लेकिन एक ऑफ-रोडर होने के साथ यह शानदार लुक, फीचर्स और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ काफी आकर्षक पैकेज है.

Range Rover Sport Review: देखिए नई रेंज रोवर स्पोर्ट पेट्रोल का रिव्यू, ढेर सारी खूबियों से है लैस

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा की इस एसयूवी की है भारी डिमांड, जानिए क्यों खरीदना चाहते हैं इतने लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Traffic Rules: एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
Car Coolant Tips: लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?
लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?
Citroen Basalt का नया अवतार लॉन्च, 8.75 लाख रुपये में मिलेंगे ये खास Comfort फीचर्स
Citroen Basalt का नया अवतार लॉन्च, 8.75 लाख रुपये में मिलेंगे ये खास Comfort फीचर्स

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget