एक्सप्लोरर

प्रीमियम EVs पर GST बढ़ने की बात से टेंशन में आई कंपनियां, Tata-Mahindra ने कही ये बात

GST Impact on EV Market: सरकार प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों पर GST 5% से बढ़ाकर 18% करने पर विचार कर रही है. आइए जानते हैं कि इसका भारतीय EV मार्केट पर क्या असर पड़ सकता है?

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार लगातार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब एक नया प्रस्ताव ऑटो कंपनियों और ग्राहकों दोनों को चिंता में डाल रहा है. मंत्रियों के एक समूह ने सुझाव दिया है कि 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर GST दर 5% से बढ़ाकर 18% कर दी जाए. हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन सिर्फ इस चर्चा ने ही ऑटो इंडस्ट्री पर असर डालना शुरू कर दिया है.

कंपनियों को क्यों हो रही चिंता?

  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के एमडी शैलेश चंद्रा का कहना है कि पिछले एक साल में ईवी सेगमेंट ने भारत में जबरदस्त प्रगति की है. अब कई एसयूवी ईवी और आईसीई (पेट्रोल-डीजल) वाहनों की ऑन-रोड कीमत लगभग बराबर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि देश में 24,000 से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग स्टेशन तैयार हैं और अब 500 किमी रियल-रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें मिल रही हैं. इस ग्रोथ में 5% का concessional GST बहुत मददगार साबित हुआ है. अगर यह दर बढ़ाई जाती है तो ईवी की सेल और ग्राहकों का भरोसा, दोनों पर असर पड़ेगा.

Mahindra और MG Motor की राय

  •  महिंद्रा ने कहा कि 5% टैक्स स्लैब ने 10 से 40 लाख रुपये वाले ईवी सेगमेंट में पारंपरिक गाड़ियों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतों का संतुलन बनाए रखा है. वहीं एमजी मोटर इंडिया के एमडी अनुराग मेहरोत्रा ने जीरो GST की मांग की और कहा कि ईवी को अपनाने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और होम चार्जिंग की सुविधा को भी आसान बनाना बेहद जरूरी है.

लग्जरी EV सेगमेंट पर असर

  • मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर का मानना है कि लग्जरी ईवी में खासकर एंट्री-लेवल मॉडल सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. हाई-एंड लग्जरी ग्राहकों को कीमतों से खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कम GST ने अब तक इस सेगमेंट में सेल वॉल्यूम बनाने में मदद की है. जुलाई 2025 में भारत में 15,528 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 93% ज्यादा है. यह दिखाता है कि ईवी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: 158 किमी रेंज और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ TVS ने पेश किया नया ई-स्कूटर, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 विवाद में नई कार देने को तैयार नहीं मारुति, कंस्यूमर फोरम के खिलाफ उठा लिया यह बड़ा कदम
E20 विवाद में नई कार देने को तैयार नहीं मारुति, कंस्यूमर फोरम के खिलाफ उठा लिया यह बड़ा कदम
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? 2032 तक 12 गुना बढ़ सकता है भारत का EV बाजार
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? 2032 तक 12 गुना बढ़ सकता है भारत का EV बाजार
पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?
पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?
E20 Petrol Engine Damage: अगर E20 पेट्रोल से कार में दिक्कत आए तो क्या करें? जानिए उपभोक्ता के अधिकार
अगर E20 पेट्रोल से कार में दिक्कत आए तो क्या करें? जानिए उपभोक्ता के अधिकार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget