एक्सप्लोरर

Bajaj-Triumph Motorcycle: बजाज- ट्रायम्फ की इस बाइक पर मिल रहा ताबड़तोड़ डिस्काउंट, 50 हजार यूनिट्स की हुई सेल

Triumph Speed 400 and Scrambler 400X: ट्रायम्फ ने बजाज ऑटो के साथ पार्टनरशिप करके जून 2023 में भारतीय बाजार में बाइक्स की लॉन्चिंग की थी. इस एक साल में इन बाइक्स की 50 हजार यूनिट सेल हो चुकी हैं.

Bajaj-Triumph Partnership Bikes: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल और बजाज ऑटो ने मिलकर भारतीय बाजार में शानदार बाइक्स को लॉन्च किया था. मिड-रेंज मोटरसाइकिल सेगमेंट में ट्रायम्फ स्पीड 400 और ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400x को उतारा गया. इन बाइक्स को जून 2023 में लॉन्च किया था.

लॉन्चिंग से अब तक इस एक साल में इन बाइक्स की 50 हजार यूनिट्स की सेल हो चुकी है. इस बाइक को दुनिया के करीब 50 देशों में बेचा गया, जिनमें भारत के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स और जापान का नाम भी शामिल है.

अब इन बाइक्स पर तगड़ा डिस्काउंट

ट्रायम्फ इस एक साल में इन मॉडल्स की शानदार बिक्री को सेलिब्रेट करने जा रही है. इसके लिए कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर निकाला है. ट्रायम्फ की इन दोनों बाइक्स पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये ऑफर केवल 31 जुलाई 2024 तक के लिए जारी है.


Bajaj-Triumph Motorcycle: बजाज- ट्रायम्फ की इस बाइक पर मिल रहा ताबड़तोड़ डिस्काउंट, 50 हजार यूनिट्स की हुई सेल

क्या हुई इन बाइक्स की कीमत?

ट्रायम्फ स्पीड 400 और ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400x दोनों पर ही 10 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसी के साथ इन बाइक्स की कीमत में बदलाव हो गया है. ट्रायम्फ स्पीड 400 की नई एक्स-शोरूम प्राइस 2.24 लाख रुपये हो गई है. वहीं ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400x की एक्स-शोरूम प्राइस 2.54 लाख रुपये हो गई है. ये कीमत केवल इस महीने के लिए ही मान्य हैं.

ट्रायम्फ की बाइक्स का पावरट्रेन

ट्रायम्फ की ये दोनों मोटरसाइकिल कॉमन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं. इन बाइक्स में 398 cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिससे 40 bhp की पावर मिलती है और 38 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. लेकिन इन दोनों बाइक्स का राइडिंग स्टाइल अलग है.

स्पीड 400 में मॉडर्न-रेट्रो रोडस्टर डिजाइन दिया गया है. ये बाइक स्ट्रीट राइडिंग के लिए बेस्ट है. वहीं स्क्रैम्बलर 400x में बड़े व्हील्स और लंबा ट्रेवल सस्पेंशन और ब्लॉक पैटर्न के टायर लगे हैं. इस बाइक को ऑन-रोड और लाइट ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए प्रयोग किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Ola Electric Sales Report: ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बंपर सेल, जून में हुआ तगड़ा मुनाफा

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget