एक्सप्लोरर

Porsche Cayenne SUV Car: पोर्शे जल्द लाएगी केयेन एसयूवी का अपडेटेड वर्जन, जानें किससे होगा मुकाबला

Porsche Car: भारत में पोर्शे की इस स्पोर्ट कार का मुकाबला लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट्स कार, मर्सिडीज बेंज एएमजी जीएलई 53 कूपे, बीएमडब्ल्यू एम सीरीज, ऑडी ई-ट्रोन जीटी जैसी कारों से होगा.

Porsche Cayenne SUV Car 2024: जर्मन कार निर्माता कंपनी पोर्शे अपनी स्पोर्ट्स कारों के लिए जानी-जाती है. भारत में कारों की बिक्री के लिहाज से बीता साल कंपनी के लिए काफी शानदार रहा. जल्दी ही पोर्शे अपनी स्पोर्ट्स कार केयेन के 2024 अपडेट को पेश कर सकती है. भारत में पोर्शे की इस कार का मुकाबला बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, लैंड रोवर की कारों से होता है.

डिजाइन

इस स्पोर्ट कार में प्लैटिनम फिनिश के साथ फ्रंट एयर इंटेक, 21 इंच साइज के मिक्स्ड मेटल पहिये और इसके बैक साइड में 'पोर्शे' की ब्रांडिंग के साथ ब्लैक साइड विंडो, स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट सिस्टम कार के स्पोर्टी लुक को और भी आकर्षक बनाता है. वहीं इसमें डायनेमिक लाइट सिस्टम के साथ LED हेड लैम्प्स भी देखने को मिलेंगे. ये स्पोर्ट कार पांच कलर महोगनी, कैरारा व्हाइट, जेट ब्लैक, क्रेयॉन और मूनलाइट ब्लू में उपलब्ध होगी.

इंजन

केयेन स्पोर्ट कार के अपडेटेड वर्जन में दो इंजन विकल्प 3.0-L का V6 टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 349hp की पावर और 500.2 Nm का टॉर्क क्षमता वाला और दूसरा 4.0-L का ट्विन-टर्बो V8 इंजन जो 469hp की पावर और 600.6Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता वाला हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, इस पोर्शे केयेन में एक 464hp की पावर देने वाला प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी देखने को मिल सकता है. जिसे 3.0-L वाले V6 इंजन के साथ 174hp इलेक्ट्रिक मोटर और 25.9kWh की बैटरी से जोड़ा जा सकता है. इस कार में ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है.

फीचर्स

नई केयेन स्पोर्ट्स कार के फीचर्स की बात करें तो, इसमें सिल्वर और टेक्सचर्ड एल्यूमीनियम फिनिश डैशबोर्ड के साथ-साथ, ब्रश एल्यूमीनियम डोर सिल्स, क्रेयॉन-रंगीन सीटबेल्ट, नया लोगो, पैरानॉमिक सनरूफ, प्रीमियम बोस सराउंड साउंड सिस्टम, 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल लेदर स्पोर्ट्स सीटस के अलावा सुरक्षा के लिए कई एयरबैग, पार्किंग कैमरा, EBD और एंटी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे.

कीमत

अभी पोर्शे की इस एसयूवी कार की कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन अनुमान के मुताबिक. कंपनी इसकी कीमत 60 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है.

इन कारों से होगा मुकाबला

भारत में पोर्शे की इस स्पोर्ट कार का मुकाबला लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट कार, मर्सिडीज बेंज एएमजी जीएलई 53 कूपे, बीएमडब्ल्यू एम सीरीज, ऑडी ई-ट्रोन जीटी जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- बाजार में आने वाली हैं टोयोटा की ये 4 कारें, जानिए कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget