एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का है प्लान, तो ये हैं बेहतरीन ऑप्शंस

देश और दुनिया में इस वक्त इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियों की कोशिश है कि वे बाजार में कम कीमत और अच्छे फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक वाहन उतारें.

नई दिल्ली: भारत में इस वक्त पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है. ऐसे में आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है. इसके अलावा पूरे देश में वायु प्रदूषण भी गंभीर समस्या बन चुका है. ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियों की कोशिश है कि वह भारतीय बाजार में कम कीमत और अच्छे फीचर्स वाले दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन उतारें, जिससे लोगों की परेशानी का समाधान हो सके. आज आपको कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनको एक बार फुल चार्ज करने पर आप 70 किलोमीटर तक का सफर आसानी से कर सकते हैं. यह स्कूटर एडवांस टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं और डिजाइन के मामले में भी आकर्षक हैं. इनकी कीमत भी आम आदमी के बजट में फिट बैठ सकती है.

OKINAVA I-PRAISE

ओकिनावा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप 160 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं. यह स्कूटर कई एडवांस फीचर्स से लैस है. आप एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए इस स्कूटर को ट्रैक कर सकते हैं. इसके अलावा स्कूटर की बैटरी स्टेटस, चार्जिंग और सफर का डाटा भी इस एप्लीकेशन के जरिए देखा जा सकता है. इस स्कूटर में 3.3 kWh की दमदार बैटरी है, जो 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. इसका लुक बेहद शानदार है. इस स्कूटर की कीमत करीब 1.15 लाख रुपये है.

TVS IQUBE

इलेक्ट्रिक स्कूटर के मामले में टीवीएस कंपनी भी काफी आगे है. कंपनी का यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 75 किलोमीटर तक का सफर करा सकता है. इस स्कूटर में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. टीवीएस आइक्यूब स्कूटर में 4.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. खास बात यह है कि इस स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है. अगर कीमत की बात करें तो इस स्कूटर को आप करीब 1.15 लाख रुपये में खरीद सकते हैं.

ATHER 450

एथर का यह स्कूटर बेहद एडवांस है. इसे स्मार्टफोन या इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है. एक बार फुल चार्ज करने पर आप इससे 75 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं. फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में 2.4 kWh की बैटरी है, जो 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है.  इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है. वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 1.6 लाख रुपये है.

HERO ELECTRIC DASH

हीरो के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी इस वक्त भारतीय बाजार में धूम मचा रहे हैं. खास बात यह है कि हीरो के स्कूटर की कीमत अन्य की अपेक्षा कम है और फीचर्स जबरदस्त हैं. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर आप 60 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं. इस स्कूटर में एलईडी हेडलैंप, रिमोट बूट ओपनिंग, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के अलावा आरामदायक सीट दी गई है. स्कूटर की बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. हीरो के इस स्कूटर की कीमत करीब 65,000 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget