एक्सप्लोरर

ऑटोमैटिक कार चलाते वक्त अक्सर ये 5 गलतियां करते हैं लोग, जानें इनके बारे में

ऑटोमैटिक कार चालते वक्त लोग अक्सर ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो कि गियरबॉक्स को भारी नुकसान पहुंचाती हैं.

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) वाली कारों का क्रेज बढ़ता जा रहा है. हालांकि ऑटोमैटिक कारें चलाते वक्त लोग अक्सर ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो कि गियरबॉक्स को भारी नुकसान पहुंचाती हैं. आज हम आपको पांच ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो कि आपको ऑटोमैटिक कार चलाते वक्त नहीं करनी चाहिए.

पार्किंग मोड

  • ऑटोमैटिक कारों में पार्किंग के दौरान 'P' मोड का इस्तेमाल होता है. इस मोड में कार आगे-पीछे नहीं होती.
  • कार को P मोड में डाले जाने पर गियरबॉक्स कॉग को घूमने से रोकने के लिए पार्किंग पावल का इस्तेमाल करता है.
  • चलती कार में ऐसा करने से ट्रांसमिशन खराब हो सकता है. इस मोड का इस्तेमाल तभी करें जब कार स्थिर हो.

ढलान पर बरतें ये सावधानी

  • ढलान पर न्यूट्रल करके गाड़ी चलाना आपकी कार के गियरबॉक्स के लिए खतरनाक है. 'N' यानी न्यूट्रल पर ऑयल सप्लाई बंद हो जाती है.
  • ऑयल सप्लाई बंद होने की वजह से ट्रांसिमशन को आसानी से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में ल्यूब्रिकेंट्स नहीं मिलता. इससे कार के गियरबॉक्स को नुकसान पहुंचता है.
  • इस स्थिति में कार को पैडल से अक्सेलरेट नहीं किया जाता, जिससे ड्राइवर का कार पर पूरा कंट्रोल नहीं रहता. यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है.

बिना रुके रिवर्स गियर

  • बिना रुके ऑटोमैटिक कार में रिवर्स गियर लगाने से गिरयबॉक्स फेल हो सकता है.
  • गियर को जब ऑटो ट्रांसमिशन में डाला जाता है तो मैकेनिज्म गियर शिफ्ट करने के लिए ट्रांसमिशन बैंड और क्लच का इस्तेमाल करता है.
  • इसके चलते हमेशा पूरी तरह गाड़ी रोकने के बाद ही ड्राइव मोड यानी D से रिवर्स मोड यानी R में कार को ले जाएं.

लॉन्च कंट्रोल

  • ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों में 'लॉन्च कंट्रोल' फीचर होता है.
  • यह फीचर तेज रफ्तार या कॉम्पिटिशन के दौरान अच्छा स्टार्ट देता है.
  • लॉन्च कंट्रोल का इस्तेमाल करने के दौरान ज्यादातर लोग न्यूट्रल में ही रेव (revs) बढ़ाते हैं और इसके बाद ड्राइव मोड में जाते हैं.
  • ऐसा करना सही नहीं है इससे इंजन और गियरबॉक्स को नुकसान पहुंचता है. इसके साथ ही कार झटका देकर आगे बढ़ती है.
  • ऑटोमैटिक कार को लॉन्च करने का सही तरीका है कि कार को ड्राइव मोड में रखें, ब्रेक पैडल दबाएं, रेव बढ़ाएं और जब लॉन्च के लिए तैयार हो जाएं तो क्लच की तरह ब्रेक पैडल छोड़ें.

ट्रैफिक लाइट पर न्यूट्रल

  • ट्रैफिक लाइट पर खड़े रहने के दौरान कार को न्यूट्रल मोड में रखने से बेहतर है कि ऑटोमैटिक कार को ड्राइव मोड में ही रखें और ब्रेक लगाएं.
  • ऐसा करने से आपको गियरबॉक्स का बार-बार इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा.
  • कार में अगर स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम है, तो उसका इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें :

क्या आप खरीदने की जगह कार का सब्सक्रिप्शन लेना चाहेंगे, जानें कार कंपनियों का यह ऑफर क्यों है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में आज से महंगा हुआ Toll, इन गाड़ियों पर पड़ेगा असर
मुंबई में आज से महंगा हुआ Toll, इन गाड़ियों पर पड़ेगा असर
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
किन राज्यों में लागू है डबल हेलमेट पॉलिसी, वहां उल्लंघन पर कितना चालान?
किन राज्यों में लागू है डबल हेलमेट पॉलिसी, वहां उल्लंघन पर कितना चालान?
ई-चालान वालों की बढ़ी टेंशन, बिजली बिल से होगी वसूली!
ई-चालान वालों की बढ़ी टेंशन, बिजली बिल से होगी वसूली!

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा, ये भी बताया क्यों फ्रैंचाइजी हो रही खत्म
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget