एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में ट्रकों के बाद बस के 'बैन' की बारी...जान लीजिये, अब कैसे सफर करेगी सवारी?

दिल्ली सरकार द्वारा कंस्ट्रक्शन और डीजल ट्रकों की एंट्री बैन करने जैसे सख्त उपायों के लागू होने के बावजूद, पिछले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर में AQI लेवल काफी खराब हुआ है.

Pollution in Delhi NCR: दिल्ली में गंभीर होते प्रदूषण को देखते हुए, राज्य सरकार अब CNG, इलेक्ट्रिक और BS-6 डीजल से चलने वाली बसों को छोड़कर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एंट्री करने वाली बसों पर कड़ा प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है. इस समय GRAP स्टेज IV के चलते केवल ट्रकों को दिल्ली एनसीआर में एंट्री करने से प्रतिबंधित किया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबरके मुताबिक, फिलहाल त्योहार के चलते होने वाली भीड़ भाड़ को देखते हुए, ये प्रतिबंध छठ पूजा त्योहार के बाद लागू किये जाने की संभावना है. पिछले महीने में, दिल्ली सरकार द्वारा जारी किये गए आदेश के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आकर शहर में प्रवेश करने वाली बसें इलेक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-VI डीजल से चलने वाली होनी चाहिए. 

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के निर्देश के मुताबिक, 1 जुलाई से हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश या किसी भी अन्य शहर या कस्बे से दिल्ली में एंट्री करने वाली बसें इलेक्ट्रिक, सीएनजी, या बीएस -6 डीजल पर चलने के मानकों को पूरा करने वाली होनी चाहिए. जानकारी के मुताबिक, अब इन मानकों को सभी राज्यों से आने वाली बसों तक बढ़ाने के संकेत मिल रहे हैं. 

दिल्ली सरकार द्वारा कंस्ट्रक्शन और डीजल ट्रकों की एंट्री बैन करने जैसे सख्त उपायों के लागू होने के बावजूद, पिछले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर में AQI लेवल काफी खराब हुआ है और इन प्रतिबंधों को लागू कराने के लिए, ट्रैफिक कर्मियों के साथ साथ चालीस और टीमें रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक दिल्ली के बॉर्डर पर तैनात हैं. कुल मिलाकर, सौ टीमें सक्रिय रूप से ओवरलोडेड ट्रकों,  PUC, इंटरस्टेट बसों और भीड़भाड़ जैसे मुद्दों को सँभालने का काम कर रही हैं. 

सुप्रीम कोर्ट में 'ऑड-ईवन' स्कीम की प्रभावशीलता को चैलेंज देने के बावजूद, दिल्ली सरकार के पास अभी भी इसे लागू करने का अधिकार है और अगर सरकार ऐसा कराती है, तो ज्यादातर कैब भी प्रभावित होंगी. जिसके चलते दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ढांचे में परेशानी बढ़ सकती है. 

यह भी पढ़ें :- स्मार्टफोन के बाद अब इलेक्ट्रिक कार ला रही है Xiaomi, पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ये लाखों गाड़ियां बन चुकी हैं खटारा, टेस्ट में फेल हुए 1.95 लाख वाहन, जानें डिटेल्स
यूपी में ये लाखों गाड़ियां बन चुकी हैं खटारा, टेस्ट में फेल हुए 1.95 लाख वाहन, जानें डिटेल्स
526KM रेंज वाली Syros EV या Nexon EV? खरीदने से पहले जान लें कौन है बेस्ट
526KM रेंज वाली Syros EV या Nexon EV? खरीदने से पहले जान लें कौन है बेस्ट
Cheapest Hatchback Cars: ये हैं देश की सबसे सस्ती हैचबैक कारें, खरीदने से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट
ये हैं देश की सबसे सस्ती हैचबैक कारें, खरीदने से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट
आ रही पहली उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी, 3 लोगों के स्पेस के साथ मिलेगी इतनी रेंज, जानें फीचर्स
आ रही पहली उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी, 3 लोगों के स्पेस के साथ मिलेगी इतनी रेंज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget