एक्सप्लोरर

Old Car Selling: पुरानी कार खरीदने और बेचने से पहले हो जाएं सावधान, जल्द आ रहा है नया नियम

इस नियम के तहत डीलर भले ही वाहन का अस्थाई मालिक होगा लेकिन वह इसका इस्तेमाल नहीं करेगा. गाड़ी को केवल मेंटेनेस और ट्रायल रन के लिए इस्तेमाल किए जाने की छूट होगी.

Used Car Selling Rules: भारत सरकार अगले कुछ समय से एक ऐसा नियम लाने की तैयारी कर रही है, जिससे देश में बढ़ते अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी. इस नए नियम के लागू होने के बाद पुरानी कार बेचने वाले लोगों और डीलर्स को कार बिक्री से संबंधित सभी जानकारियों को सरकार को देना अनिवार्य होगा. इसमें वाहन के वर्तमान मालिक, नए मालिक और डीलर की जानकारी शामिल होगी. आइए जानते हैं क्या होगा ये नया नियम.
 
डीलर को दिया जाएगा लाइसेंस

इस नियम के तहत यूज्ड गाड़ियों को बेचने वाले डीलर्स को सरकार से इसके लिए एक लाइसेंस प्राप्त करना होगा. इसके बाद जब भी डीलर किसी पुराने वाहन की बिक्री, नए ग्राहक को करेगा तो पहले उसे गाड़ी को नए मालिक के नाम पर पंजीकृत करवाना अनिवार्य होगा. ऐसा न करने पर उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. 

आरटीओ को भी होगी खबर 

पुरानी कार की बिक्री के बाद संबंधित आरटीओ को इस संबंध में डीलर को अवगत कराना होगा. इसके बाद उस गाड़ी की संपूर्ण जिम्मेदारी नए मालिक की होगी. इस नियम के तहत यदि कोई कार मालिक अपनी गाड़ी को डीलरशिप के माध्यम से बेचने के लिए देता है तो इसकी जानकारी भी डीलर, आरटीओ में देगा. इसके बाद गाड़ी को नए ग्राहक द्वारा खरीदने तक उसकी ज़िम्मेदारी डीलर की ही मानी जाएगी.  
 
डीलर ही देगा अप्लीकेशन

पुरानी गाड़ी बिकने के बाद डीलर ही नए मालिक से जुड़ी सभी जानकारी को आरटीओ को देगा. साथ ही पुरानी गाड़ी के सभी दस्तावेज जैसे आरसी, एनओसी फॉर्म, फिटनेस आदि की जानकारी डीलर को ही आरटीओ में देना होगा.  

डीलर नहीं करेगा पुरानी गाड़ी का इस्तेमाल

इस नियम के तहत डीलर भले ही वाहन का अस्थाई मालिक होगा लेकिन वह इसका इस्तेमाल नही करेगा. गाड़ी को केवल मेंटेनेस और ट्रायल रन के लिए इस्तेमाल किए जाने की छूट होगी. अन्य किसी भी कारण से डीलर गाड़ी का उपयोग नहीं कर पाएगा. 

कई मामले हो चुके हैं दर्ज 

देश में ऐसे बहुत से मामले देखने को मिले हैं, जिसमें वाहन मालिक द्वारा अपनी गाड़ी बेचने के लिए डीलर के पास छोड़ने के बाद, डीलर द्वारा वाहन को इस्तेमाल किया जाता है और गाड़ी का चालान होने की स्थिति में चालान गाड़ी के मालिक को पहुंच जाता है. जबकि उसकी कोई गलती भी नहीं होती. नए नियम के बाद अब डीलर के पास कार छोड़ने के बाद मौजूदा मालिक की कार के किसी गलत इस्तेमाल होने पर कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. इस नियम से  गाड़ी के पुराने मालिकों को फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें :-

Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करते हुए बरतें ये सावधानियां, नहीं होगी कोई परेशानी

Car Discount: होंडा का धमाका, 30 सितंबर से पहले इन कारों को खरीदने पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
Child Safety While Driving: बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम
बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget