एक्सप्लोरर

Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करते हुए बरतें ये सावधानियां, नहीं होगी कोई परेशानी

कंपनियां सुझाव देती हैं कि हमेशा वाहन के साथ मिले चार्जर का ही वाहन को चार्ज करने के लिए प्रयोग करें. क्योंकि इस चार्जर को वाहन की बैटरी क्षमता, सेंसर्स के मुताबिक तैयार किया जाता है.

Electric Vehicles Charging Tips: हाल ही में तेलंगाना के सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करते समय एक बहुत ही अप्रिय घटना हुई. दरअसल वाहन को चार्ज करते समय उसमें आग लग गई और इस घटना में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. अभी कुछ समय पहले भी ऐसी ही कुछ अन्य घटनाओं के बारे में खबरें आई थीं. यदि आप भी कोई इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक हैं तो यह आपके लिए बेहद जरूरी खबर है. यहां हम आपको इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए जरूरी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं. 

चार्जिंग लेवल पर दें ध्यान

चाहे स्मार्टफोन हो या इलेक्ट्रिक वाहन लोग हमेशा इन्हें फुल चार्ज रखना पसंद करते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसा करना हानिकारक होता है. इनके अनुसार वाहन की बैटरी को सामान्यतौर पर 20% से कम और 80% से अधिक नहीं चार्ज करना चाहिए. इससे बैटरी लंबे समय तक बिना खराब हुए चलेगी. 

चार्जिंग से हटाना न भूलें

अक्सर देखने में आया है कि लोग अपने वाहन को चार्जिंग में लगाकर भूल जाते हैं और बैटरी फुल चार्ज होने के बाद भी चार्जिंग में लगी रहती है. यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है. इससे बैटरी की क्षमता तेजी से घटने लगती है. हालांकि नई तकनीकों के आने के बाद अब वाहनों में ऑटो कट का फीचर आने लगा है लेकिन फिर भी इससे बैटरी के सेल्स को नुकसान पहुंचता है. 

चार्जिंग के दौरान बरतें सावधानी

एक्सपर्ट कहते हैं कि हमेशा वाहन को चार्ज कंप्लीट होने के बाद तुरंत चार्जिंग से हटा लेना चाहिए इससे बैटरी की लाइफ तो कम होती ही है साथ ही ओवरचार्जिंग से बैटरी के फूलने और उसमें आग लगने की भी संभावना बढ़ जाती है.  सिकंदराबाद में स्कूटर में चार्जिंग के दौरान हुई घटना के पीछे भी यही कारण होने की संभावना जताई जा रही है.  

सही चार्जर का करें इस्तेमाल

वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को यह सुझाव देती हैं कि वे हमेशा वाहन के साथ मिले चार्जर का ही वाहन को चार्ज करने के लिए प्रयोग करें. क्योंकि इस चार्जर को वाहन की बैटरी क्षमता, सेंसर्स और नियंत्रकों के अनुकूल तैयार किया जाता है, जिससे बैटरी की हेल्थ हमेशा अच्छी बनी रहती है. जबकि बाजार में मिलने वाले साधारण या फास्ट चार्जर बैटरी को खराब कर देते हैं.

यह भी पढ़ें :-

Best Mileage Cars: इतनी कम कीमत में मिलती हैं ये शानदार माइलेज देने वाली कारें, देखें पूरी लिस्ट 

Tata Motors Offers: डिस्काउंट मैदान में कूदी टाटा, पुराना स्टॉक खाली करने के लिए ऑफर्स की लगा दी लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
मॉनसून में कार के दरवाजे का ये हिस्सा जरूर करें चेक, नहीं तो लग सकती है जंग
मॉनसून में कार के दरवाजे का ये हिस्सा जरूर करें चेक, नहीं तो लग सकती है जंग
सिर्फ कम टायर प्रेशर से हर साल 4,500 करोड़ रुपये का फ्यूल हो रहा बर्बाद, जानिए कैसे?
सिर्फ कम टायर प्रेशर से हर साल 4,500 करोड़ रुपये का फ्यूल हो रहा बर्बाद, जानिए कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget