एक्सप्लोरर

Ola S1 Pro: भारत में पहली बार आ रहा है ADAS वाला स्कूटर, मिलेंगे खास स्मार्ट फीचर्स

ओला S1 प्रो स्पोर्ट आज यानी 15 अगस्त, 2025 को लॉन्च हो सकता है, जिसमें देश का पहला ADAS फीचर और व्लॉगर के लिए खास डैशकैम मिलेगा. आइए इसके डिजाइन, फीचर्स और अपडेट्स के बारे में जानते हैं.

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में आज एक बड़ा अपडेट आने वाला है. माना जा रहा है कि Ola Electric 15 अगस्त, 2025 के शाम अपना नया स्कूटर Ola S1 Pro Sport लॉन्च करने वाली है. लॉन्चिंग से पहले इसके फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं और यह साफ हो गया है कि यह स्कूटर कई मायनों में खास होगा.

भारत का पहला ADAS वाला स्कूटर

Ola S1 Pro Sport देश का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जिसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर मिलेगा. अभी तक यह तकनीक केवल कारों में ही देखने को मिलती थी, लेकिन ओला ने इसे टू-व्हीलर्स में लाने का फैसला किया है. ADAS सिस्टम शहरी ट्रैफिक में सवारी को सुरक्षित बनाने के लिए रियल-टाइम अलर्ट देगा. यह फीचर सवार को संभावित खतरों से पहले ही सावधान कर देगा, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कम हो सकेगा.

डैशकैम का भी मिलेगा साथ

Ola S1 Pro Sport में एक फ्रंट डैशकैम होगा, जो कई काम आएगा. इसे सफर रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर कोई हादसा या विवाद हो, तो इसका वीडियो पुलिस या कोर्ट में सबूत के रूप में काम करेगा. बीमा क्लेम के समय भी यह मददगार रहेगा. ओला इस फीचर को व्लॉगर्स के बीच भी प्रमोट कर सकती है, क्योंकि इससे प्रोफेशनल क्वालिटी का राइडिंग वीडियो बनाया जा सकता है.

स्पोर्टी डिजाइन और दमदार लुक

  • Ola S1 Pro Sport का डिजाइन मौजूदा ओला स्कूटर्स से ज्यादा डायनेमिक है. इसमें स्ट्रीट-स्टाइल फेयरिंग, वर्टिकल रेसिंग स्ट्राइप्स और स्पोर्टी स्प्लिट ग्रैब रेल दी गई हैं. इसके पैनल बेहतर एयरोडायनामिक्स देते हैं, जिससे हाई-स्पीड पर स्थिरता बढ़ती है. फ्रंट फेंडर और ग्रैब हैंडल कार्बन फाइबर से बने हैं, जो मजबूत और हल्के होते हैं. हल्के मटीरियल के कारण रेंज में भी सुधार की संभावना है. साथ ही नए रियर-व्यू मिरर, सीट कवर, स्विंग आर्म कवर, फ्लोरमैट और बॉडी डेकल्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं.

परफॉर्मेंस और रेंज

  • बता दें कि आधिकारिक आंकड़े लॉन्च के समय सामने आएंगे, लेकिन उम्मीद है कि इसमें ओला के मौजूदा टॉप मॉडल जैसी ही लंबी रेंज मिलेगी. हल्के डिजाइन और एयरोडायनामिक सुधारों के कारण यह स्कूटर एक चार्ज में ज्यादा दूरी तय कर सकेगा. Ola S1 Pro Sport न सिर्फ डिजाइन और फीचर्स में खास है, बल्कि यह भारत में टू-व्हीलर सेगमेंट में नई तकनीक का रास्ता भी खोलेगा.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को महिंद्रा लॉन्च करेगी चार नई SUVs, EV से लेकर ICE तक कई सेगमेंट में होगी एंट्री, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
Mercedes-Benz Electric GLC: Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Honda Alpha: होंडा की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Honda की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget