एक्सप्लोरर

सिर्फ इतनी कीमत पर लॉन्च हुई Ola की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, 501km तक की मिलेगी रेंंज

Ola Roadster X Plus Electric Bike: ओला रोडस्टर X प्लस इलेक्ट्रिक बाइक को 2 बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें 4.5 किलोवाट और 9.1 किलोवाट बैटरी पैक शामिल हैं.

Ola Roadster X Plus Electric Bike Price: ओला इलेक्ट्रिक ने इंडियन मार्केट में अपनी Roadster X Plus इलेक्ट्रिक बाइक की कीमतों का ऐलान कर दिया है. भारत में कंपनी की इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1 लाख 5 हजार रुपये से शुरू होती है तो वहीं इसके टॉप-एंड वर्जन की कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये है. ये सभी कीमतें इंट्रोडक्टरी हैं. ओला की यह बाइक Ola Gen 3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जो 11 kw बैटरी पैक के साथ 125 किमी प्रति घंटा की रेंज देती है. 

Ola Roadster X प्लस बाइक की कीमत

ओला रोडस्टर X प्लस इलेक्ट्रिक को 2 बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें 4.5 किलोवाट और 9.1 किलोवाट बैटरी पैक शामिल है. इसमें 11 किलोवाट पीक पावर वाली मोटर मिलती है. 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड में यह 2.7 सेकेंड में पकड़ लेती है. कंपनी का दावा है कि बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी IDC रेंज 501 किलोमीटर है. तीन राइडिंग मोड्स के साथ आने वाले इस स्कूटर के 4.5 किलोवाट बैटरी पैक की कीमत 1 लाख 5 हजार तो वहीं 9.1 किलोवाट बैटरी पैक की कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये है. 

Ola Roadster X की क्या है कीमत? 

ओला ने रोडस्टर X Plus के साथ ही रोडस्टर X को भी 3 बैटरी पैक के साथ ही लॉन्च किया है. इसमें 2.5 किलोवाट, 3.5 किलोवाट और 4.5 किलोवाट बैटरी पैक शामिल हैं. इनमें 7 किलोवाट पीक पावर वाली मोटर मिलती है. बाइक की टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह 118 किमी प्रति घंटा है और यह 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 3.1 सेंकड में पकड़ लेती है. 

Ola Roadster X बाइक को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी IDC रेंज 252 किलोमीटर है. इस बाइक की कीमतों की बात करें तो 2.5 किलोवाट वाले बैटरी पैक की कीमत 74 हजार 999 रुपये, 3.5 किलोवाट बैटरी पैक की कीमत 84 हजार 999 रुपये और 4.5 किलोवाट बैटरी पैक की कीमत की बात करें तो यह 94 हजार 999 रुपये है. 

यह भी पढ़ें:-

Import Duty on Luxury Cars: अब भारत में लग्जरी से लग्जरी गाड़ी खरीदना हुआ सस्ता! घट गई इम्पोर्ट ड्यूटी 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget