एक्सप्लोरर

OLA S1X, S1X+ Launched: 15 अगस्त पर ओला ने किया धमाका, लॉन्च किए 2 नये स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक से भी उठाया पर्दा

OLA ने अपनी फ्यूचर बाइक के बारे में भी खुलासा किया है जिसमें, क्रूज़र, एडवेंचर, रोडेस्टर बाइक शामिल हैं. CEO भाविश अग्रवाल ने बताया कि इन बाइक्स पर काम चल रहा है जिन्हें भविष्य में लॉन्च किया जाएगा.

OLA New Electric Scooter Launched: दिग्गज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने आज 15 अगस्त के मौके पर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए S1X, S1X+ व सेकेंड जनरेशन ओला एस1 प्रो स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने एस1 प्रो में 2 नये कलर वेरिएंट ऐड किया है. नई ओला एस1 प्रो 2.6 सेकेंड में 40 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर/घंटे है. नई ओला एस1 प्रो में 11 KW की मोटर मिलेगी, साथ ही इसके रेंज की बात करें तो 195km है.

कंपनी ने बताया पिछले महीने लॉन्च एस1 एयर को खूब प्यार मिल रहा है. एक महीने के भीतर इसे 50 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिली है. यह स्कूटर 3.3 सेकेंड में 0-40 km की स्पीड पकड़ने में सक्षम है, एस1एयर की टॉप स्पीड 90km/h है. वहीं इसकी प्रमाणित रेंज 151 km है. इसमें 6 KW की मोटर मिलती है. इसे खासकर शहर के लिए बनाया गया. 

न्यू स्कूटर S1X लॉन्च 

कंपनी ने नये स्कूटर S1X को दो वेरिएंट S1X व S1X + वेरिएंट में लॉन्च किया किया है. यह स्कूटर आल न्यू मल्टी टोन डिज़ाइन के साथ उपलब्ध होगा. इसकी रेंज 151km होगी. इसमें 2 kwh व 3 kwh के बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा. यह सकूटर 3.3 सेकेण्ड में 0-40 km/h की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. वहीं इसका बूट स्पेस 34 लीटर का है. कंपनी के लाइन-अप में अब 5 इलेक्ट्रिक सकूटर मौजूद हैं, जिसमें S1 Pro, S1 Air, S1X+, S1X, S1X (2kwh) शामिल हैं.

कितनी है कीमत

सेकेंड जनरेशन ओला एस1 प्रो की कीमत 1,47,499 रुपये, S1 Air की कीमत 1,19,999 रुपये, S1X+ की कीमत 1, 09,999 रुपये, S1X (2kwh) की कीमत 89,999 रुपये, S1X (3kwh) की कीमत 99,999 रुपये रखी है. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं.

इस सप्ताह इन स्कूटर्स पर मिल रही है छूट

अगर आप इस महीने 21 अगस्त तक ओला के इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदते हैं तो कंपनी ऑफर्स दे रही है जिसके तहत 10,000 की बचत कर सकते हैं. ऑफर प्राइस पर, S1X+ 99,999 रुपये, S1X (2kwh) 79,999 रुपये, S1X (3kwh) 89,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.

कब शुरू होगी डिलीवरी?

सेकेंड जनरेशन ओला एस1 प्रो की डिलीवरी सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह से, S1X+ की डिलीवरी सितंबर के अंत तक, S1X की डिलीवरी दिसंबर तक शुरू होगी.

मिला सॉफ्टवेयर अपडेट

कंपनी ने अपने स्कूटर्स के लिए Moves OS4 सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है, इसका बीटा वर्जन 15 सितंबर से रोलआउट हो जाएगा. यह सॉफ्टवेयर ढेर सारे फीचर्स से लैस है.

कंपनी ने अनवील की फ्यूचर इलेक्ट्रिक बाइक

ओला ने अपनी फ्यूचर बाइक के बारे में भी खुलासा किया है जिसमें, क्रूज़र, एडवेंचर, रोडेस्टर बाइक शामिल हैं. सीईओ भाविश अग्रवाल ने बताया कि कंपनी इन बाइक्स पर काम कर रही है जिन्हें भविष्य में लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- जल्द बाजार में होने वाली है इन नई SUVs की एंट्री, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget