एक्सप्लोरर

Ola S1 Pro Move OS 3: देखिए ओला एस1 प्रो मूव ओएस 3 का रिव्यू, जानिए क्या हुआ है बदलाव

यदि आप लंबे समय के लिए स्कूटर का उपयोग नहीं करने वाले हैं तो इसके लिए 'वेकेशन मोड' काम आता है, जिससे आप बैटरी को डिस्चार्ज होने से बचा सकते हैं.

Ola Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक का इलेक्ट्रिक स्कूटर एस 1 प्रो फिलहाल देश में मौजूद लगभग सभी मॉडल्स में सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर है. यह स्कूटर हमारे पास लंबे समय से था. यह स्कूटर उपयोग करने में आसान होने के साथ काफी अधिक पॉवरफुल भी है. हाल ही में इस स्कूटर को कंपनी ने सॉफ्टवेयर अपडेट दिया था. जिसे इस स्कूटर को इस्तेमाल करना और अधिक आसान और सुविधाजनक हो गया. नए MoveOS3 अपडेट को इंस्टॉल और सेटअप करना बहुत ही आसान और झंझट मुक्त था और इसके लिए हमें ज्यादा समय भी नहीं लगा. इसमें बहुत सारे फीचर्स अपडेट मिले हैं, जो कि बेहद उपयोगी हैं.

यह इस स्कूटर के OS का तीसरा वर्जन है. हमें इस ओएस में सबसे अच्छा फीचर इसका रिजेनरेटिव ब्रेकिंग लगा, अब S1 प्रो में रिजेनरेटिव के तीन स्टेज हैं. OS2 वर्जन वाले स्कूटर की तुलना में इसका परफॉरमेंस तेज है और राइडिंग मोड्स भी बेहतर हुआ है. सभी रीजेन मोड बहुत अधिक फैमिलियर फील देते हैं. 

चार्जिंग समय हुआ है इंप्रूव

इसका हाइपर मोड सबसे शानदार है और इसमें आप इस स्कूटर के सभी पॉवर को अनलॉक कर सकते हैं. हमने अपनी अधिकांश राइडिंग इसी मोड के साथ की और यह अन्य दो मोड्स की तुलना में हमें काफी बेहतर लगा. रेंज की बात करें तो आप इस मोड से लगभग 80 किमी की रेंज प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही इसमें हाइपरचार्जिंग का फीचर भी है, जिसमें आप 50 किमी की रेंज केवल 15 मिनट के चार्ज में प्राप्त कर सकते हैं. नए MoveOS3 अपडेट में  फास्ट चार्जिंग क्षमता है और ओला शहरों के आसपास अधिक फास्ट चार्जिंग स्टेशंस स्थापित कर रही है. इसलिए, चार्जिंग समय कम करते समय आपको पोर्टेबल चार्जर ले जाने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन अभी इनकी संख्या कम है, लेकिन इनमें लगातार इजाफा हो रहा है. 

Ola S1 Pro Move OS 3: देखिए ओला एस1 प्रो मूव ओएस 3 का रिव्यू, जानिए क्या हुआ है बदलाव

पार्टी मोड का मिलेगा मजा 

इसके अलावा इसमें एक 'पार्टी मोड' भी है, जहां आप इसमें म्यूजिक का भी आनंद ले सकते हैं और इसके साथ साथ इसकी लाइट्स भी जगमगाती हैं. यानि जब आप कोई गाना बजाते हैं, तो स्कूटर की सभी लाइटें भी ब्लिंक करती हैं. आप टचस्क्रीन की थीम को भी तीन नई थीम के साथ बदल सकते हैं, जिनमें से हर एक का लुक काफी अलग है. लेकिन हमें पुरानी थीम ही पसंद है.

Ola S1 Pro Move OS 3: देखिए ओला एस1 प्रो मूव ओएस 3 का रिव्यू, जानिए क्या हुआ है बदलाव

मिला है प्रॉक्सिमिटी लॉक/अनलॉक

इसमें मिलने वाला प्रॉक्सिमिटी लॉक/अनलॉक मोड भी एक ऐसी चीज है जिसकी जरूरत काफी समय से महसूस हो रही थी. अब आपको इसे अनलॉक करने के लिए हर बार पासकोड डालने की जरूरत नहीं है. अब स्कूटर अपने आप आपके दूर या पास होने पर लॉक/अनलॉक हो जाता है.

Ola S1 Pro Move OS 3: देखिए ओला एस1 प्रो मूव ओएस 3 का रिव्यू, जानिए क्या हुआ है बदलाव

मिला है वेकेशन मोड

यदि आप लंबे समय के लिए स्कूटर का उपयोग नहीं करने वाले हैं तो इसके लिए 'वेकेशन मोड' काम आता है, जिससे आप बैटरी को डिस्चार्ज होने से बचा सकते हैं और फिर आप अलग-अलग राइडर्स के लिए भी इसके कई प्रोफाइल सेट को कर सकते हैं.

Ola S1 Pro Move OS 3: देखिए ओला एस1 प्रो मूव ओएस 3 का रिव्यू, जानिए क्या हुआ है बदलाव

निष्कर्ष

इन सभी सुविधाओं के साथ ओला एस1 प्रो में मूव ओएस 3 अपडेट इसे और बेहतर और शानदार बनाता है, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस काफी शानदार हो जाता है.

यह भी पढ़ें :- जनवरी में इन स्कूटर की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, इलेक्ट्रिक सेगमेंट में इस कंपनी का जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget