एक्सप्लोरर

Ola Electric: छोटे शहरों में बिक्री बढ़ाने लिए ओला कर रही है तैयारी, आएंगे नए मॉडल्स 

ओला के एस 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला एथर 450एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर से होता है. जिसमें 161 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. इसकी कीमत 98 हजार रुपये से शुरू होती है.

Ola Electric Future Plans: ओला इलेक्ट्रिक फिलहाल देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार का 40% हिस्सा रखती है. अब, कंपनी छोटे शहरों में अपने विस्तार के साथ-साथ कुछ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करके अपनी बाजार हिस्सेदारी 60-70% तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी के अनुसार, छोटे शहरों (टियर I और टियर II) जैसे कर्नाटक में तुमकुर और हासन, छत्तीसगढ़ में दुर्ग, तमिलनाडु में तिरुपुर और केरल में एर्नाकुलम में 35%-40% EV की पकड़ है. यह बेंगलुरु सहित 45%-50% मेट्रो शहरों के बराबर है. जबकि पुणे में 35%-40%, सूरत में 35%-40% और जयपुर में 33% की ईवी पकड़ है.

छोटे शहरों पर होगा फोकस 

छोटे शहरों में पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से, ओला इलेक्ट्रिक अगले कुछ महीनों में अपने बिक्री नेटवर्क को 1,000 आउटलेट्स तक बढ़ा देगी. कंपनी टियर I और टियर II शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित करेगी, जो EV की पकड़ को 8% से 10% (1% - 2% से) तक बढ़ा देगा. ओला इलेक्ट्रिक के सीएमओ अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि "छोटे शहरों में हम बड़ी बढ़ोतरी देख रहे हैं". हाल ही में कंपनी ने श्रीनगर में अपने 500वें एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया है. 

मासिक बिक्री बढ़ाने का लक्ष्य

अप्रैल 2023 में, ओला ने 30,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और कंपनी लगातार आठवें महीने बिक्री में पहले स्थान पर रही. कंपनी ने एथर, हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा के ई-स्कूटर की बिक्री को पीछे छोड़ दिया. अपनी ऑफ़लाइन मौजूदगी को बढ़ाने के लिए, कंपनी ने स्कूटरों की ऑनलाइन रिटेल बिक्री शुरू की है और देश भर में कई ओला एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित किए हैं.

आएंगे नए मॉडल्स 

ओला इलेक्ट्रिक के अपने आने वाले प्रॉडक्ट्स के बारे में पुष्टि की है कि वह इस साल सभी प्राइस प्वाइंट को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक नई रेंज पेश करेगी. ओला का अगला नया मॉडल इस साल के अंत में सड़कों पर उतरेगा. कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि कुछ और मॉडल्स भी आएंगे. इस साल की शुरुआत में, ओला ने खुलासा किया था कि वह मास-मार्केट स्कूटर सहित 6 नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर काम कर रही है. जल्द ही ओला प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज में एक स्पोर्ट्स बाइक, एडवेंचर टूरर, रोड बाइक, क्रूजर और एक मास-मार्केट बाइक शामिल होने की उम्मीद है.

एथर से होता है मुकाबला

ओला के एस 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला एथर 450एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर से होता है. जिसमें 161 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. इसकी कीमत 98 हजार रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- पॉवरफुल होने के साथ-साथ जबरदस्त माइलेज भी देती है ये बाइक, कीमत भी ज्यादा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bike Safety Tips: चप्पल पहनकर बाइक चलाने से कैसे हो सकती है दुर्घटना, जानें काम की बात
चप्पल पहनकर बाइक चलाने से कैसे हो सकती है दुर्घटना, जानें काम की बात
रोल्स-रॉयस का शोरूम खोलने में कितनी आएगी लागत, क्या है प्रक्रिया?
रोल्स-रॉयस का शोरूम खोलने में कितनी आएगी लागत, क्या है प्रक्रिया?
Delhi Traffic Rules: क्या नोएडा और गुड़गांव की गाड़ियों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं? समझें नियम
क्या नोएडा और गुड़गांव की गाड़ियों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं? समझें नियम
दिवाली पर कार खरीदने की जल्दबाजी न करें! दिसंबर में मिलेगा बड़ा फायदा
दिवाली पर कार खरीदने की जल्दबाजी न करें! दिसंबर में मिलेगा बड़ा फायदा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget