एक्सप्लोरर

Ola Electric Scooters: Ola S1 और S1 Pro ई-स्कूटर का इंतजार खत्म, शुरू हुई डिलीवरी, जानिए कीमत और खासियत

Ola Electric Scooters : OLA के इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी की राह देख रहे लोगों का इंतजार आज (15 दिसंबर 2021 को) खत्म हो गया. कंपनी ने Ola S1 और Ola S1 Pro  स्कूटर की डिलीवरी आज से शुरू कर दी है.

Ola Electric Scooters Delivery: ओला (OLA) के इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी की राह देख रहे लोगों का इंतजार आज (15 दिसंबर 2021 को) खत्म हो गया. कंपनी ने अपने Ola S1 और Ola S1 Pro  स्कूटर की डिलीवरी आज से शुरू कर दी है. अलग-अलग वजहों से स्कूटर की डिलीवरी में 2 महीने की देरी हो गई थी. हालांकि कंपनी का कहना है कि ये देरी चिप की कमी की वजह से हुई है. बता दें कि यह स्कूटर सितंबर में लॉन्च किया गया था.

सीईओ ने दी डिलीवरी की जानकारी

ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने बुधवार को ट्वीट करते हुए डिलीवरी शुरू होने की जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंपनी के प्लांट में बहुत से स्कूटर खड़े हैं. इस वीडियो के साथ टेक्स्ट में उन्होंने लिखा है कि, ‘गाड़ी निकल चुकी’.

ये भी पढ़ें : Current Discount Offers On SUVs: इन एसयूवी कारों पर मिल रहे हैं कमाल के ऑफर्स, करीब है लास्ट डेट

क्या है खासियत

अगर इस ई-स्कूटर की खासियत पर नजर डालें तो कई मामलों में यह जबरदस्त है. इसकी खासियत ये है कि आप इसे घर में लगे नॉर्मल सॉकेट से भी चार्ज कर सकेंगे. स्कूटर में बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है. OLA S1 Pro को एक पावरट्रेन मिलता है जो 8.4 किलोवॉट का पीक पावर और ARAI प्रमाणित 181 किमी की रेंज देता है. S1 Pro  हाइपर मोड में, 3 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है.

वहीं OLA S1 की बात करें तो कंपनी का दावा है कि इसकी ARAI प्रमाणित रेंज 121 किमी है और यह 90 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड पकड़ सकता है. ओला एस1 0-40 किमी/घंटे की रफ्तार 3.6 सेकेंड में पकड़ सकता है. स्कूटर ब्लैक, पिंक, येलो, ब्लू,वाइट समेत कुल 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें : Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर हो सकती हैं ये परेशानियां, इन बातों का रखें ध्यान

क्या है कीमत

ओला ने अपने ई-स्कूटर के दो वेरिएंट्स निकाले हैं. पहला है S1 और दूसरा है S1 Pro.  अगर S1 वेरिएंट की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है. वहीं S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये रखी गई है. हालांकि अलग-अलग राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली छूट के बाद इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget