एक्सप्लोरर

Ola Electric Scooter की भारत में हुई बंपर सेल, सिर्फ दो दिन में हुई 1,100 करोड़ रुपये की बिक्री

Ola Electric Scooter की डिलीवरी अक्टूबर 2021 से शुरू की जाएगी. माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में डिलीवरी की तारीखों का ऐलान भी किया जा सकता है. एक नवंबर को इसकी बुकिंग फिर से शुरू होगी.

Ola Electric Scooter की भारत में बुकिंग शुरू होते ही बंपर सेल हुई है. ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल के मुताबिक S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये को पार कर गई है. अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने अभी फिलहाल बिक्री को रोक दिया है, लेकिन दिवाली के समय पर एक नवंबर को बिक्री फिर शुरू होगी. आइए जानते हैं इसकी कीमत के बारे में.

दो दिन में पार किया 1100 करोड़ का आंकड़ा
ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू की थी, जो दो वेरिएंट Ola S1 और S1 Pro में आता है. कंपनी ने पहले दिन 600 करोड़ रुपये के स्कूटर बेचे. अग्रवाल ने एक ट्वीट में कहा, "ईवी युग का दूसरा दिन पहले दिन से भी बेहतर था. दो दिनों में बिक्री 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया गया. पर्चेस विंडो एक नवंबर को फिर से खुल जाएगी."उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि ग्राहकों ने ई-स्कूटर के लिए जो उत्साह दिखाया, वह पूरे समय बना रहा.

एक दिन में की रिकॉर्ड बिक्री
उन्होंने आगे कहा, "कुल दो दिनों में हमनें बिक्री के लिहाज से 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. यह न केवल ऑटो इंडस्ट्री में अभूतपूर्व है, बल्कि यह भारतीय ई-कॉमर्स में सिंगल प्रोडक्ट के लिए एक दिन में (मूल्य के हिसाब से) सबसे अधिक बिक्री है. History! हम वास्तव में एक डिजिटल भारत में रह रहे हैं."

अक्टूबर से दी जाएगी डिलीवरी
बता दें कि Ola Electric Scooter की डिलीवरी अक्टूबर 2021 से शुरू की जाएगी. माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में डिलीवरी की तारीखों का ऐलान भी किया जा सकता है, जिसमें पता चल जाएगा कि ये स्कूटर आपके घर पर कब तक आ जाएगा. 

इतनी है कीमत
Ola Electric स्कूटर की प्राइस की बात करें तो इसके S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम के दाम 99,999 रुपये हैं, जबकि स्कूटर के S1 Pro वेरिएंट को आप एक्स-शोरूम प्राइस 1,29,999 रुपये में घर ला सकते हैं. आप टेस्ट ड्राइव लेकर भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑर्डर कैंसिल भी कर सकेंगे.  

ये भी पढ़ें

Ola Electric Scooter को पहले ही दिन मिला जबरदस्त रेस्पॉन्स, हर चार सेकेंड में मिली बुकिंग

Ola Electric स्कूटर की बिक्री हुई शुरू, जानें कीमत से लेकर बुकिंग का पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget