एक्सप्लोरर

Ola Electric: बीते साल ओला इलेक्ट्रिक को हुआ 1472 करोड़ रुपये का घाटा, यह रही बड़ी वजह

ओला इलेक्ट्रिक के वर्तमान इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइन-अप में तीन अलग-अलग मॉडल (एस1 प्रो जेन 2, एस1 एयर और एस1 एक्स लाइनअप) शामिल हैं.

OLA Electric Sales Report: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने FY23 के लिए 1,472.08 करोड़ रुपये का कुल प्योर घाटा दर्ज किया है. कंपनी ने यह भी कहा कि उत्पाद और बिक्री विस्तार के कारण ज्यादा ऑपरेशन खर्चों को देखते हुए अगले कुछ समय तक यह घाटा जारी रह सकता है. ऐसा तब हुआ है जब ओला एक साल में 2.5 लाख से ज्यादा यूनिट बेचने वाली पहली ईवी कंपनी बन गई है. FY23 के लिए कंपनी के नतीजे FY22 के साथ तुलना के लायक नहीं हैं, क्योंकि कंपनी ने दिसंबर 2021 में अपने पहले स्कूटर, Ola S1 Pro की डिलीवरी शुरू की थी. इस लिए FY22 में ऑपरेशन के रेवेन्यू FY23 के पूरे वर्ष की तुलना में केवल पिछले चार महीनों के लिए तुलना की जा सकती है.

कितनी हुई बिक्री

ओला इलेक्ट्रिक ने FY23 में कुल 1,56,251 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जिसमें ओला S1 Pro की 98,199 यूनिट्स और इसके अन्य मॉडलों की 58,052 यूनिट्स शामिल हैं. कंपनी ने कहा, "हमने अपने ईवी के लिए हाई डिमांड और हाई सेल का अनुभव किया, जो आंशिक रूप से हमारे ग्राहकों के लिए उपलब्ध FAME सब्सिडी के कारण था, जिससे हमारे प्रोडक्ट्स की लागत को कम करने में मदद मिली."

कंपनी ने दर्ज किया घाटा

प्रॉफिटेबिलिटी की बात करें तो, कंपनी का ऑपरेशनल प्रॉफिट, इंट्रेस्ट, टैक्स, कर, मूल्यह्रास और अमॉर्टाइजेशन (ईबीआईटीडीए) से पहले की कमाई, नेगेटिव में 1,197.1 करोड़ रुपये थी, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन और EBITDA मार्जिन दोनों नेगेटिव में 43.02 प्रतिशत पर आ गए. ऑपरेशनल लाभ/हानि किसी कंपनी की उसके मेन बिजनेस में एफिशिएंसी को दर्शाता है, जबकि प्योर लाभ/हानि कुल फाइनेंशियल को दर्शाता है.

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने डीआरएचपी में कहा, "निकट अवधि में हमारा ऑपरेशनल लॉस जारी रह सकता है क्योंकि हम अपने बिजनेस में इन्वेस्ट करते हैं और अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हैं, क्षमता का निर्माण करते हैं और अपने ऑपरेशंस को बढ़ाते हैं." FY23 में कंपनी का कैपिटल एक्सपेंस 842.61 करोड़ रुपये था.

ये मॉडल्स हैं मौजूद

ओला इलेक्ट्रिक के वर्तमान इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइन-अप में तीन अलग-अलग मॉडल (एस1 प्रो जेन 2, एस1 एयर और एस1 एक्स लाइनअप) शामिल हैं और यह 30 प्रतिशत से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी के साथ देश के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में एक प्रमुख प्रमुख कंपनी बनी हुई है.

कंपनी शुरू करेगी सेल प्रोडक्शन

इसके अलावा, ओला इलेक्ट्रिक अपनी सहायक कंपनी ओला सेल टेक्नोलॉजीज के जरिए तमिलनाडु में एक गीगाफैक्ट्री स्थापित कर रही है. उम्मीद है कि फैक्ट्री मार्च 2024 तक 1.4 GWh की क्षमता के साथ सेल का प्रोडक्शन शुरू कर देगी.

यह भी पढ़ें :- जल्द लॉन्च होगी एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट, इंटीरियर और एक्सटीरियर में मिलेंगे कई बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम
नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम

वीडियोज

Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit
Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली सरकार और MCD के खिलाफ गरजे युवा, NSUI, ABVP ने किया प्रदर्शन, हिरासत में छात्र
दिल्ली सरकार और MCD के खिलाफ गरजे युवा, NSUI, ABVP ने किया प्रदर्शन, हिरासत में छात्र
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget