एक्सप्लोरर

अब पेट्रोल की टेंशन खत्म! सिर्फ 42 हजार में लॉन्च हुआ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलते हैं ये फीचर्स

Odysse HyFy electric scooter: ओडिसी ने 42,000 रुपये में शानदार HyFy ई-स्कूटर लॉन्च किया, जो शहरी यात्राओं के लिए एकदम परफेक्ट है.आइए इसके बैटरी, फीचर्स, कलर ऑप्शन और बुकिंग के बारे में जानते हैं.

Odysse HyFy Electric Scooter: अगर आप महंगे पेट्रोल से परेशान हैं और एक सस्ता, स्टाइलिश स्कूटर चाहते हैं, तो Odysse HyFy आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

मुंबई की EV कंपनी Odysse इलेक्ट्रिक ने इस लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 42,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. यह कीमत और फीचर्स के हिसाब से एक बेहतरीन डील मानी जा रही है.

शहरी यात्रियों के लिए खास डिजाइन

Odysse HyFy को खासतौर पर शहरी यात्रियों और लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिससे इसे RTO रजिस्ट्रेशन या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती, यानी कम खर्चे में बिना कानूनी झंझट के आप इसे चला सकते हैं. एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 70 से 89 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है, जो शहर के अंदर दैनिक उपयोग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

बैटरी और चार्जिंग 

HyFy में 250W की मोटर लगी है, जो इसे स्मूद और साइलेंट बनाती है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं: 48V और 60V. इन बैटरियों को चार्ज करने में 4 से 8 घंटे का समय लगता है. यह स्कूटर बिना ज्यादा शोर के चलता है. Odysse HyFy को सिर्फ एक बजट स्कूटर समझना गलत होगा, क्योंकि यह एक स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन के रूप में पेश किया गया है. इसमें कई ऐसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं, जो आमतौर पर सिर्फ महंगे स्कूटर्स में ही देखने को मिलते हैं.

Odysse HyFy के फीचर्स 

इस स्कूटर में कीलेस स्टार्ट और स्टार्ट/स्टॉप बटन की सुविधा दी गई है, जिससे इसे ऑन और ऑफ करना बेहद आसान हो जाता है. इसमें सिटी राइड मोड, रिवर्स मोड, और पार्किंग मोड जैसे स्मार्ट मोड्स मिलते हैं. लंबी दूरी की यात्रा के लिए इसमें क्रूज़ कंट्रोल जैसी सुविधा भी दी गई है, जिससे राइडर को थकान महसूस नहीं होती. इसके अलावा, इसमें एक LED डिजिटल मीटर है, जो बैटरी लेवल, स्पीड और राइड मोड जैसी सभी जरूरी जानकारियों को एक नजर में दिखाता है. साथ ही, इसमें अंडरसीट स्टोरेज भी उपलब्ध है, जहां आप हेलमेट या अन्य सामान रख सकते हैं. 

अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

बात अगर लुक्स की करें, तो Odysse HyFy को कंपनी ने पांच बेहद अट्रैक्टिव कलर्स में पेश किया है. इसमें Royal Matte Blue, Ceramic Silver, Aurora Matte Black, Flare Red और Jade Green शामिल हैं. इन सभी रंग विकल्पों के साथ यह स्कूटर हर उम्र और पसंद के व्यक्ति को अट्रैक्ट करता है.

Odysse HyFy की बिक्री की शुरुआत 10 मई 2025 से की जाएगी. ग्राहक इसे देशभर में मौजूद Odysse डीलरशिप नेटवर्क या प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से आसानी से बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी ने शुरुआती ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर्स की भी घोषणा की है, जिनमें स्पेशल डिस्काउंट और एक्स्ट्रा वारंटी बेनिफिट्स शामिल हैं. अगर आप एक सस्ती, स्मार्ट और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका बिलकुल न चूकें.

ये भी पढ़ें: Honda ने प्राइस में कटौती कर लॉन्च किया एलिवेट का नया Apex Summer इडिशन, जानें किस वेरिएंट को खरीदना हुआ सस्‍ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ मजबूत Body से नहीं मिलेंगे 5-Star, बदलने वाले हैं नियम
सिर्फ मजबूत Body से नहीं मिलेंगे 5-Star, बदलने वाले हैं नियम
कार-बाइक खरीदने का प्लान, पहले जान लें Insurance का नया गणित
कार-बाइक खरीदने का प्लान, पहले जान लें Insurance का नया गणित
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
Janmashtami पर Mathura-Vrindavan जा रहे, Car में जरूर रखें ये चीजें
Janmashtami पर Mathura-Vrindavan जा रहे, Car में जरूर रखें ये चीजें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ अब चीन देगा US का साथ? जेडी वेंस ने कहा- 'वो तैयार'
ईरान के खिलाफ अब चीन देगा US का साथ? जेडी वेंस ने कहा- 'वो तैयार'
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
US ने ईरान में शादी वाले घर पर किया हमला, जेडी वेंस बोले- 'नागरिकों को निशाना...'
US ने ईरान में शादी वाले घर पर किया हमला, जेडी वेंस बोले- 'नागरिकों को निशाना...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
Embed widget