एक्सप्लोरर

Honda ने प्राइस में कटौती कर लॉन्च किया एलिवेट का नया Apex Summer इडिशन, जानें किस वेरिएंट को खरीदना हुआ सस्‍ता

Honda Elevate Apex Summer Edition: होंडा की एसयूवी एलिवेट की कीमत में सीमित समय के लिए 32,000 रुपये तक की कटौती की गई है. आइए जानते हैं किस वेरिएंट की कीमत में कितनी कमी हुई है.

Honda Elevate Apex Summer Edition: होंडा कार्स इंडिया ने अपनी SUV Elevate के Apex Summer Edition की कीमतों को रिवाइज्ड कर बाजार में फिर से पेश किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये तय की गई है. इस एडिशन को पहली बार सितंबर 2024 में V और VX ट्रिम्स में लॉन्च किया गया था.

Apex एडिशन में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जिनमें "Apex Edition" बैज और अन्य विशेष एक्सेसरीज शामिल हैं. दरअसल, होंडा की कोशिश है कि वह सेल्स में गिरावट से जूझ रही Elevate को दोबारा ग्राहकों की पसंद बनाए.

9-इंच स्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा

Apex Summer Edition में होंडा ने पहली बार एक बड़ी 9-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट दी है, जो 360-डिग्री कैमरा को सपोर्ट करती है. यह फीचर अब तक कंपनी की किसी कार में नहीं दिया गया था.

ड्यूल टोन इंटीरियर और सॉफ्ट टच एलिमेंट्स

इस एडिशन में आइवरी लेदरेट सीट्स के साथ ब्लैक और आइवरी कलर थीम वाला डैशबोर्ड मिलता है. डोर पैड्स और डैशबोर्ड पर सॉफ्ट टच मटेरियल का इस्तेमाल इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाता है. हालांकि वेंटिलेटेड सीट्स की बात की जा रही है, पर यह अभी भी एक एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध हैं, और इसे स्टैंडर्ड फीचर नहीं माना गया है.

इंजन और माइलेज

होंडा एलिवेट में 1.5-लीटर चार-सिलेंडर VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है. इस SUV का माइलेज 16 से 17 किमी/लीटर तक हो सकता है.

एक्सटीरियर और सेफ्टी फीचर्स

Apex Summer Edition के एक्सटीरियर में ज़्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन "Apex" बैजिंग और सीमित कलर ऑप्शन इसे खास बनाते हैं. सेफ्टी के नजरिए से इस एडिशन में 360-डिग्री कैमरा को स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल किया गया है, जो कि अब VX ट्रिम्स में भी मिलेगा.

बता दें कि होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन को तीन प्रमुख वैरिएंट्स में पेश किया गया है. V MT Apex Edition मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.86 लाख रुपये है. VX CVT Apex Edition ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत 15.25 लाख रुपये है. वहीं, लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध Apex Summer Edition मैनुअल ट्रांसमिशन में आता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये रखी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget