एक्सप्लोरर

Nissan Magnite: जल्द लॉन्च होगा निसान मैग्नाइट का नया एएमटी वेरिएंट, टाटा पंच से होता है मुकाबला

मैग्नाइट को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के बॉटम में रखा गया है, यानि यह रेनॉल्ट काइगर के साथ टाटा पंच, हुंडई एक्सटर और सिट्रोएन सी3 जैसी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के हाई वेरिएंट से भी  मुकाबला करती है.

Nissan Magnite New Variant: निसान इंडिया जल्द ही मैग्नाइट एसयूवी के पावरट्रेन लाइन-अप में एक और वेरिएंट के विकल्प को शामिल करेगी. नए वेरिएंट के तौर पर एक 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) को पेश किया जाएगा. 1.0-लीटर एएमटी वेरिएंट की कीमत की घोषणा आने वाले हफ्तों में होने की उम्मीद है, और यह मैग्नाइट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ एक किफायती विकल्प तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन होगा. 

एकमात्र निसान मॉडल है देश में मौजूद

निसान मैग्नाइट को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था और यह भारत में बिकने वाली कंपनी की एकमात्र कार है. हालांकि, पहले इसमें कोई एएमटी का विकल्प मौजूद नहीं था, और एकमात्र ऑटोमेटिक वेरिएंट सीवीटी अधिक पॉवरफुल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आता है. जबकि निसान की सहयोगी कंपनी रेनॉल्ट अपनी काइगर को इसी असेंबली लाइन पर बनाती है, जिसे 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन और एएमटी के साथ ही लॉन्च किया गया था. 

मैग्नाइट में फिलहाल केवल 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, और अब एएमटी के जुड़ने के बाद ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाले मैग्नाइट वेरिएंट की एंट्री लेवल प्राइस कम हो जाएगी और अब यह कार चार पावरट्रेन विकल्प में उपलब्ध होगी. 

निसान मैग्नाइट ब्लैक एडिशन

इसके अलावा, निसान जल्द ही एक मैग्नाइट ब्लैक एडिशन भी पेश करेगी. इसमें ब्लैक-आउट एक्सेंट और एक ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर कलर मिलेगा. इसमें सनरूफ को छोड़कर, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8-इंच टचस्क्रीन और यहां तक कि 360-डिग्री कैमरा समेत ढेर सारे फीचर्स मिलेंगे. मैग्नाइट ब्लैक एडिशन टॉप ट्रिम पर आधारित होगा और इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे.

किससे होता है मुकाबला 

मैग्नाइट को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के बॉटम में रखा गया है, यानि यह रेनॉल्ट काइगर के साथ टाटा पंच, हुंडई एक्सटर और सिट्रोएन सी3 जैसी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के हाई वेरिएंट से भी  मुकाबला करती है.

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन वर्ट्स के जीटी एज लिमिटेड एडिशन का हुआ खुलासा, शुरू हुई बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget