एक्सप्लोरर

नई Tata Altroz को खरीदने के लिए करनी होगी कितनी डाउन पेमेंट? जानिए हर महीने की EMI का हिसाब

Tata Altroz Facelift 2025: टाटा अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये रखी गई है है. अगर आप भी इसे लोन पर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जानें 7 साल के लिए आपकी मंथली EMI कितनी बनेगी.

Tata Altroz Facelift On EMI: टाटा मोटर्स ने 2025 में अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. बेस वैरिएंट पेट्रोल MT स्मार्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये रखी गई है. पहली बार इस कार में सेगमेंट फर्स्ट फ्लश डोर हैंडल्स देखने को मिलते हैं जो इसे प्रीमियम SUV जैसा लुक देते हैं.

ग्राहक इसे 5 वैरिएंट्स (स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, अकंप्लिश्ड S और अकंप्लिश्ड+ S) में खरीद सकते हैं. अगर आप भी अल्ट्रोज के फेसलिफ्ट वर्जन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको कार की EMI डिटेल बताने जा रहे हैं. 

क्या रहेगा EMI कैलकुलेशन?

अगर आप 89,000 की डाउन पेमेंट करके टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के लिए 6 लाख का लोन लेते हैं, तो 7 साल की अवधि के लिए आपकी मंथली EMI, ब्याज दर के आधार पर कुछ इस प्रकार बनेगी-8% ब्याज पर 9,352, 8.5% पर 9,502, 9% पर 9,653, 9.5% पर 9,806 और 10% ब्याज दर पर 9,961 प्रति माह. बता दें कि इसमें इंश्योरेंस, RTO शुल्क और अन्य एक्स्ट्रा खर्च शामिल नहीं हैं, जो अलग से चुकाने होंगे.

नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के डिजाइन अपडेट

डिजाइन के लिहाज से नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में नई शार्प और एलिगेंट फ्रंट ग्रिल, ट्विन पॉड प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प, स्पोर्टी बंपर डिजाइन के साथ बड़ा एयर इनटेक, LED फॉग लैंप्स, सेगमेंट-फर्स्ट फ्लश टाइप डोर हैंडल्स और 16 इंच के एलॉय व्हील्स जैसे आकर्षक बदलाव किए गए हैं.

 कैसा है इंटीरियर?

इंटीरियर में इस कार में नया इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, ग्लॉस ब्लैक फिनिश के साथ वाइट एम्बिएंट लाइटिंग, टच बेस्ड AC कंट्रोल्स, 10.25 इंच के दो डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) और ऑटोमैटिक वेरिएंट में अपडेटेड गियर लिवर मिलता है. इसके अलावा इसमें रियर AC वेंट्स, ऑटोमैटिक AC, सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे मॉडर्न फीचर्स भी शामिल हैं.

इंजन ऑप्शन और माइलेज

इंजन विकल्पों की बात करें तो इसमें तीन इंजन मिलते हैं- पहला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन जो मैन्युअल और डुअल क्लच ऑटोमैटिक (DCA) ट्रांसमिशन के साथ आता है,दूसरा 1.2 लीटर iCNG इंजन जो 20-24 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देता है और तीसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन जो हाई टॉर्क परफॉर्मेंस के साथ 16-19 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देता है. DCA ट्रांसमिशन CVT या AMT की तुलना में काफी स्मूद और रिफाइंड ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में यह कार काफी एडवांस है, जिसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड रूप में मिलते हैं, और इसे ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है. अन्य सेफ्टी फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 90 डिग्री डोर ओपनिंग के साथ आसान एंट्री और एग्जिट, एक्सप्रेस कूल फंक्शन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और CNG वेरिएंट में एक्स्ट्रा टैंक प्रोटेक्शन शामिल हैं. साथ ही, DCA ट्रांसमिशन में एक सेफ्टी लॉक फीचर भी है, जो ड्राइव मोड में गलती से डोर खुलने पर गाड़ी को आगे बढ़ने से रोकता है.

ये भी पढ़ें: आज लॉन्च होने जा रही Ertiga को टक्कर देने वाली Kia की ये 7-सीटर कार, जानें फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget