एक्सप्लोरर

सिर्फ 1 लाख की डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं नई Renault Kiger, इन गाड़ियों को देती है टक्कर

नई Renault Kiger अब और भी प्रीमियम और एडवांस हो गई है. इस SUV को सिर्फ 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं. आइए ऑन-रोड प्राइस, EMI कैलकुलेशन और सेफ्टी फीचर्स के बारे में बिस्तार से जानते हैं.

Renault ने अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV Kiger का 2025 फेसलिफ्ट लॉन्च किया है. नए मॉडल में बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और एडवांस सेफ्टी पैकेज शामिल हैं. ये SUV अब Tata Nexon, Hyundai Venue और Maruti Fronx जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 6.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है, जो इसे बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बनाती है.

कितना है Renault Kiger का On-Road Price ?

  • अगर आप दिल्ली में इसका बेस वेरिएंट खरीदते हैं, तो ऑन-रोड कीमत करीब 7.15 लाख रुपये होगी. इस रकम में RTO शुल्क, इंश्योरेंस और अन्य चार्जेस शामिल हैं. हालांकि, ऑन-रोड कीमत शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकती है.

Down Payment और EMI कैलकुलेशन

  • अगर आप नई Renault Kiger को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा. इसके बाद बची हुई राशि यानी करीब 6.15 लाख आपको कार लोन के जरिए लेनी होगी. मान लीजिए कि ये लोन आपको 9% ब्याज दर पर 5 साल के लिए मिलता है, तो EMI लगभग 12,000 से 13,000 के बीच बनेगी. हालांकि, EMI की सटीक राशि आपके बैंक, लोन टेन्योर और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेगी.

इंजन और माइलेज

  • 2025 Renault Kiger में दो इंजन विकल्प दिए गए हैं. पहला- 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो आसान और स्मूथ ड्राइविंग के लिए है. दूसरा- 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो ज्यादा पावर और स्पोर्टी परफॉर्मेंस देता है. दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. माइलेज की बात करें तो नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन करीब 19.83 kmpl और टर्बो इंजन लगभग 20.38 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है.

फीचर्स और सेफ्टी

  • नई Renault Kiger अब और भी प्रीमियम और एडवांस हो गई है. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसमें अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, ABS और EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: GST कम करने के बाद कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Wagon R? यहां जान लीजिए डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget