एक्सप्लोरर

2024 Maruti Suzuki Swift: नई मारुति स्विफ्ट की क्रैश टेस्ट में निकली हवा, मिले मात्र इतने स्टार

मारुति सुजुकी स्विफ्ट का नया जनरेशन इसी साल देश में लॉन्च हुआ है. इस कार को हालही में यूरो एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट में 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग दिए हैं. वहीं ये कार 25 किमी से भी ज्यादा का माइलेज देती है.

2024 Maruti Suzuki Swift: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इसी साल अपनी स्विफ्ट का नया जनरेशन देश में लॉन्च किया था. इस कार को काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला है. वहीं ये कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी भी बन गई है. लेकिन हालही में हुए क्रैश टेस्ट में इस नई जनरेशन स्विफ्ट की हवा निकल गई है. वहीं इसे महज 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिले हैं.

EURO NCAP ने किया क्रैश टेस्ट

जानकारी के अनुसार यूरो एनसीएपी ने नई जनरेशन स्विफ्ट का क्रैश टेस्ट किया जिसके बाद इस कार को महज 3 स्टर सेफ्टी रेटिंग ही मिल सकी. बताते चलें की लॉन्च के बाद नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट की अब तक करीब 35 हजार से भी ज्यादा यूनिट्स की सेल हो चुकी है.

इस कार को एडल्ट ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन में 26.9 अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में कार को 32.1 अंक मिले हैं. जिसके बाद से इस कार को यूरो एनसीएपी ने 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्रदान किए हैं.

कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, ADAS के साथ ISOFIX जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं. हालांकि इंडियन स्पेक में एडीएएस सिस्टम नहीं मिलता है. लेकिन इसके अलावा इस कार में 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट के साथ एबीएस के साथ ईबीडी और ESP भी मौजूद है. इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा भी प्रदान कराया गया है. भारतीय मॉडल की स्विफ्ट में काफी कम फीचर्स दिए गए हैं.

दमदार पावरट्रेन

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट में कंपनी ने Z-सीरीज 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. यह इंजन 80 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 112 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कार में हाइब्रिड इंजन भी मिलता है. कंपनी के अनुसार इस कार का मैनुअल वेरिएंट करीब 24.80 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करता है. वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट 25.75 किमी का माइलेज देने में सक्षम है.

जोरदार फीचर्स

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 9 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया हुआ है. इसके अलावा इस कार में एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो भी मौजूद है. इतना ही नहीं इसमें कंपनी ने सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ वायरलेस चार्जर भी दिया गया है.

क्या है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होकर 9.60 लाख रुपये तक जाती है. बाजार में यह कार टाटा टियागो और हुंडई आई10 नियोस जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Ford Capri EV: 627 किमी की रेंज के साथ आ गई फोर्ड की नई ईवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Tata Sierra या Kia Seltos, जानें किसकी EMI पड़ेगी कम?
Tata Sierra या Kia Seltos, जानें किसकी EMI पड़ेगी कम?
Ola Uber Rapido New Rules: ओला-उबर-रैपिडो जैसे ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, 1 सितंबर से होंगे लागू
ओला-उबर-रैपिडो जैसे ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, 1 सितंबर से होंगे लागू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget