एक्सप्लोरर

Honda City 2023: भारत में लॉन्च हुई होंडा सिटी फेसलिफ्ट, ADAS टेक्नोलॉजी से है लैस, कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू

नई होंडा सिटी के इंजन और पॉवर की बात करें तो इसमें 1.5L NA पेट्रोल इंजन दिया गया है जो, 118 bhp की शक्ति और 145 Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है.

Honda City facelift 2023 Launched: एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कार निर्माता होंडा ने अपनी नई 2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है. इस नई सेडान की कीमतों की बात करें तो कंपनी 11.49 लाख रुपये से 20.39 लाख रुपये के बीच रखी हैं. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं. यह कार चार ट्रिम्स SV, V, VX और ZX में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. होंडा ने रियल ड्राइविंग उत्सर्जन (आरडीई) मानदंडों और ई20 के हिसाब से दोनों इंजनों को अपडेट किया है. साथ ही पहले से आ रहे डीजल इंजन को बंद कर दिया है. 

ADAS टेक्नोलॉजी से है लैस

नई सिटी ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस है. साथ ही इसमें आपको सुइट में 360 डिग्री सेंसर, मिटिगेशन ब्लाइंड स्पॉट, लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे तमाम फीचर्स देखने को मिलेंगे.

सेफ्टी फीचर्स के तौर पर नई होंडा सिटी में हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, एक मल्टी एंगल रियर व्यू कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड माउंट और ओआरवीएम-माउंटेड लेन वॉच कैमरा भी दियक गया है. साथ ही होंडा सिटी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, रेन सेंसिंग ऑटो वाइपर और पीएम 2.5 केबिन एयरफिल्टर भी देखने को मिलेगा.

नई होंडा सिटी इंजन 

नई होंडा सिटी के इंजन और पॉवर की बात करें तो इसमें 1.5L NA पेट्रोल इंजन दिया गया है जो, 118 bhp की शक्ति और 145 Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT का ऑप्शन मिलेगा. वहीं कंपनी का दावा है लगभग 18 किमी/लीटर माइलेज देने में सक्षम होगी. नई सिटी में हाइब्रिड इंजन का भी विकल्प मिलेगा. जिसमें कंपनी का दावा है जो 26 kmpl से अधिक के माइलेज देने में सक्षम होगी, जो सेगमेंट में एकमात्र कार है.

नई होंडा सिटी डिजाइन, कलर ऑप्शन 

न्यू सिटी के डीजन की बात करें तो इसमें मामूली बदलाव किये गये हैं. जिसमें अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, एक नया हनीकॉम्ब ग्रिल और नए डिजाइन के 16 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं. मॉडल लाइनअप को एक नया ओब्सीडियन ब्लू कलर स्कीम मिला है. अन्य कलर ऑप्शन्स में  प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, रेडियंट रेड मेटैलिक, लूनर सिल्वर मेटैलिक, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक और मेटेरॉयड ग्रे मेटैलिक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :- पिछले महीने जमकर हुई कारों की बिक्री, देखें मारुति सुजुकी से लेकर टोयोटा तक किसने बनाया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में एक साथ काम करेंगे Honda और Nissan, सामने आया बड़ा मास्टर प्लान
भारत में एक साथ काम करेंगे Honda और Nissan, सामने आया बड़ा मास्टर प्लान
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
दिल्ली में EV खरीदने वालों के मजे ही मजे, 50 हजार की सब्सिडी और 1 लाख तक का इंसेंटिव
दिल्ली में EV खरीदने वालों के मजे ही मजे, 50 हजार की सब्सिडी और 1 लाख तक का इंसेंटिव
भारत आ रहा पॉपुलर Toyota Hilux का नया मॉडल, जानिए खासियत और कब की जाएगी लॉन्च?
भारत आ रहा पॉपुलर Toyota Hilux का नया मॉडल, जानिए खासियत और कब की जाएगी लॉन्च?

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं। (30.06.26)
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Explained: अगर घर पर ताला लगा और BLO से नहीं मिले, तो कैसे होगा SIR? जानें 7 जरूरी सवालों के आसान जवाब
अगर घर पर ताला लगा और BLO से नहीं मिले, तो कैसे होगा SIR? जानें 7 जरूरी सवालों के आसान जवाब
Indian Army Chief: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
Embed widget