एक्सप्लोरर

Harley Davidson X440: जेब कर लो टाइट, क्योंकि जुलाई में लॉन्च होने जा रही है ये जबरदस्त बाइक!

Upcoming Harley Davidson Bike: हार्ले डेविडसन एक्स440 का मुकाबला रॉयल एनफील्ड के 350 cc लाइन-अप वालीं बाइक से हो सकता है. इन बाइक्स में हंटर 350, क्लासिक 350, मेटियर जैसे मॉडल्स मौजूद हैं.

Harley Davidson Bike: भारत में हीरो मोटोकॉर्प, हार्ले-डेविडसन के साथ मिलकर नई बाइक पर काम कर रही थी, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और कंपनी इस साझेदारी वाली अपनी पहली नई मोटरसाइकिल एक्स440 (Harley Davidson x440) को अगले महीने यानि जुलाई में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी अपनी इस बाइक की बिक्री अमेरिका में रॉयल एनफील्ड रोडस्टर के मुकाबले बड़े इंजन के साथ करती है. इस बाइक में कंपनी 440cc का पावरट्रेन देगी, जोकि एक सिंगल-सिलेंडर यूनिट होगा. साथ ही इसमें ऑयल-कूलिंग सेटअप और एयर-कूलिंग के लिए पंखे का प्रयोग किया गया है. हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाइक को मेड इन इंडिया के तहत भारत में ही मनुफक्चर किया है, लेकिन इसे डिजाइन हार्ले-डेविडसन ने दी है.

डिजाइन

हार्ले डेविडसन एक्स440 नाइटस्टर मॉडल से मेल खाती हुई दिखती है. वहीं इस नई बाइक की डिजाइन की बात करें तो, इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, गोल हेडलाइट, हेडलाइट के ठीक ऊपर गोल स्पीडो मीटर, चौड़े हैंडलबार और कम बॉडी पैनल भी नाइटस्टर के डिजाइन से मैच खाते हैं. इसके अलावा इस बाइक के हेडलाइट में रिंग LED प्रोजेक्टर दिया गया है, जिसके ऊपर हार्ले-डेविडसन लिखा हुआ देखा जा सकता है. इसके अलावा सर्कुलर टर्न इंडिकेटर पर कंपनी का लोगो दिया गया है, जो देखने में काफी अच्छा है. इसके बैक साइड की बात करें तो इसमें, बुलेट में दी जाने वाले साइज की एलईडी टेल लाइट है. वहीं इसके सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल और मैसेज जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है.

पावरट्रेन

अगले महीने लॉन्च होने जा रही इस बाइक में सिंगल एग्जॉस्ट के साथ एयर ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलेंडर यूनिट वाला इंजन देखने को मिल सकता है, जो लगभग 30 bhp की अधिकतम पावर और 40 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करने में वाला हो सकता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसके फ्रंट में यूएसडी फोर्क्स, डुअल-चैनल एबीएस फीचर के साथ दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क सेटअप के साथ पिछले पहिये पर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, न्यूट्रल फुटपेग, अलॉय व्हील (पिछला 17 इंच और अगला 18 इंच) दिए गए हैं. वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210 mm का होगा इसमें मिलने वाले नए पावरट्रेन का प्रयोग हीरो मोटोकॉर्प अपने आने वाली बाइक एक्सपल्स में भी कर सकती है.

कितनी होगी कीमत?

इसकी कीमत को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन इसके 2.5 लाख रुपये के आस-पास से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है. हीरो मोटरकॉर्प की साझेदारी वाली इस नई बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड के 350cc लाइन-अप  वालीं बाइक से हो सकता है. इन बाइक्स में हंटर 350, क्लासिक 350, मेटियर जैसे मॉडल्स मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने की 2017 से 2021 तक सभी लंबित चालानों को माफ करने की घोषणा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या क्लासिक और विंटेज कारों का ट्रेंड खत्म कर देगा एथेनॉल, कैसे बचेंगी ये गाड़ियां?
क्या क्लासिक और विंटेज कारों का ट्रेंड खत्म कर देगा एथेनॉल, कैसे बचेंगी ये गाड़ियां?
हाईवे पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, जानिए कैसे काम करेगा नया टोल सिस्टम
हाईवे पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, जानिए कैसे काम करेगा नया टोल सिस्टम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Traffic Rules: एक दिन में एक ही गलती का कितनी बार कट सकता है चालान, क्या है ट्रैफिक रूल?
एक दिन में एक ही गलती का कितनी बार कट सकता है चालान, क्या है ट्रैफिक रूल?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget