एक्सप्लोरर

नई जनरेशन Mahindra Bolero: अब दिखेगी मिनी डिफेंडर जैसी, EV वेरिएंट की भी तैयारी!

New Generation Mahindra Bolero: नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो को मिनी डिफेंडर जैसा लुक मिल सकता है. आइए इसके डिजाइन, फीचर्स, इंजन और संभावित EV वर्जन के बारे में विस्तार से जानते हैं.

New Generation Mahindra Bolero: महिंद्रा ने अपनी मोस्ट अवेटेड नई पीढ़ी की Bolero की टेस्टिंग शुरू कर दी है और यह अब तक की सबसे बड़ी डिजाइन और तकनीकी अपडेट के साथ आने वाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे पहली बार 15 अगस्त 2025 को एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया जा सकता है.

SPY तस्वीरों से साफ पता चलता है कि नई पीढ़ी की Mahindra Bolero अब पहले से ज्यादा मस्कुलर और Mini Defender जैसी दिखाई दे रही है. इसकी हाई शोल्डर लाइन और चौड़ा स्टांस इसे एक बेहद दमदार और रग्ड लुक देता है. हालांकि डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं, लेकिन Mahindra ने बोलेरो की क्लासिक पहचान को बरकरार रखने का प्रयास किया है. यह SUV 4 मीटर से कम लंबाई में आएगी. 

फ्रंट से रियर तक नया डिजाइन

नई बोलेरो का फ्रंट एंड पूरी तरह नया डिजाइन किया गया है, जिसमें अपडेटेड ग्रिल, आधुनिक LED हेडलैम्प और नया सरफेस ट्रीटमेंट शामिल है. इसके अलावा, SUV में फ्लश टाइप डोर हैंडल दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है. 

फ्लश टाइप डोर हैंडल

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई बोलेरो में स्वतंत्र रियर सस्पेंशन (Independent Rear Suspension) भी दिए जाने की संभावना है, जिससे इसकी राइड क्वालिटी और भी बेहतर हो जाएगी. कुल मिलाकर, यह बोलेरो अब एक ऐसी रफ एंड टफ छोटी SUV के रूप में उभर रही है जो शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बेहतर प्रदर्शन देगी. नई बोलेरो को महिंद्रा के New Flexible Architecture (NFA) पर विकसित किया जा रहा है. यह एक मल्टी-एनर्जी सपोर्टिव प्लेटफॉर्म है जो डीजल, पेट्रोल, हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स को सपोर्ट करने में सक्षम है. यह वही प्लेटफॉर्म है जिस पर महिंद्रा भविष्य में अपनी नई ICE और EV SUVs लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिससे कंपनी की EV रणनीति और नेट-जीरो टारगेट को मजबूती मिलेगी.

कैसा है फीचर्स?

फीचर्स की बात करें तो नई बोलेरो अब केवल एक मजबूत SUV नहीं रह जाएगी, बल्कि यह टेक्नोलॉजी से भरपूर एक स्मार्ट SUV बनकर उभरेगी. इसमें पहली बार सनरूफ दिया जाएगा. इसके अलावा, ADAS (Advanced Driver Assistance System), बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार फीचर्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे. नई बोलेरो को शुरुआत में डीजल और पेट्रोल इंजन ऑप्शन में पेश किए जाने की संभावना है. बाद में इसमें हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लाए जा सकते हैं. बता दें कि नई जनरेशन Mahindra Bolero को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है. इसे Scorpio N के नीचे और वर्तमान बोलेरो से ऊपर पोजिशन किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: अब बस भी उड़ेगी! देहरादून में 'एयर बस' लाने की तैयारी में नितिन गडकरी, जानें क्या है सरकार का अनोखा प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget