एक्सप्लोरर

MS Dhoni के गैराज में मौजूद हैं 100 से ज्यादा लग्जरी बाइक्स, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

MS Dhoni Bike Collection: एमएस धोनी के गैराज में आपको सुपरस्पोर्ट्स बाइक्स से लेकर विंटेज और क्रूजर बाइक तक, सब मिल जाएंगी. आइए एमएस धोनी की कुछ खास बाइक्स के बारे में जानते हैं.

MS Dhoni Luxury Bike Collection: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को बाइक्स से काफी ज्यादा प्यार है. यही वजह है कि उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी बाइक्स हैं. एमएस धोनी के गैराज में आपको सुपरस्पोर्ट्स बाइक्स से लेकर विंटेज और क्रूजर बाइक तक, सब मिल जाएंगी. आज महेंद्र सिंह धोनी के पास 100 से ज्यादा बाइक्स हैं. तो चलिए उनकी कुछ खास मोटरसाइकिलों के बारे में जानते हैं. 

Confederate Hellcat X132

धोनी के पास Confederate Hellcat X132 है. इस मोटरसाइकिल को बेमिसाल और दुर्लभ कहा जा सकता है. इसका प्रॉडक्शन काफी सीमित है. इस बाइक की कीमत करीब 47 लाख रुपये है. मोटरसाइकिल में 2.2L V-Twin इंजन है, जो 130 hp पावर और 200 Nm टॉर्क जनरेट करता है.

Kawasaki Ninja ZX-14R

Kawasaki Ninja ZX-14R भी धोनी के गैराज में खड़ी है. उनके पास ब्लैक शेड की Ninja ZX-14R है, इसमें 1,441 cc, 4 सिलिंडर इंजन है, जो 200 hp पावर जनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 300 km/h है. 

Kawasaki Ninja H2

धोनी के पास Kawasaki Ninja H2 भी है, वह भारत में इस मोटरसाइकिल के पहले मालिक हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत 35 लाख रुपये है. Kawasaki Ninja H2 में 998cc, इनलाइन 4 सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 228 hp पावर और 142 Nm मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. इसमें MotoGP इंस्पायर्ड 6 स्पीड ट्रांसमिशन यूनिट है.

Harley-Davidson Fat Boy

एक बार धोनी के रांची के फार्महाउस पर Harley-Davidson Fat Boy भी देखी गई थी. इसमें 1,690 cc एयर कूल्ड, V-Twin इंजन दिया गया है, जो 77 hp पावर और 132 Nm मैक्सिमम टॉक जनरेट करता है. इसकी भारत में कीमत करीब 17 लाख रुपये है.

Yamaha RD350

माना जाता है कि धोनी की सबसे पहली मोटरसाइकिल Yamaha RD350 है, जो उन्होंने सबसे पहले खरीदी थी. कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जाता है कि धोनी को Yamaha RD350 इतनी पसंद है कि उनके पास एक नहीं बल्कि इसके 6 मॉडल हैं.

Ducati 1098

एमएस धोनी के पास डुकाटी 1098 भी है, जिसकी कीमत ₹25 लाख और ₹30 लाख के बीच है, धोनी के गैराज में एक और रत्न है. इस लिमिटेड एडिशन वाली बाइक में 1098 सीसी का इंजन है जो 160 पीएस की एनर्जी जनरेट करता है. डुकाटी 1098 को इसके प्रदर्शन और डिजाइन के लिए जाना जाता है.

इसके अलावा एमएस धोनी के लग्जरी बाइक कलेक्शन में 20 लाख रुपये एक ब्रिटिश क्लासिक बाइक नॉर्टन कमांडो 961 भी है. इस बाइक की टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है. यह बाइक दुनिया भर में अपने क्लासिक स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती है.

यह भी पढ़ें:-

कैब बुक करते समय अब नहीं देनी होगी एडवांस टिप? Ola-Uber और Rapido से जुड़ी ये खबर आई सामने

 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Scorpio-Thar समेत Mahindra गाड़ियों पर लाखों का डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल्स
Scorpio-Thar समेत Mahindra गाड़ियों पर लाखों का डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल्स
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget