एक्सप्लोरर

कैब बुक करते समय अब नहीं देनी होगी एडवांस टिप? Ola-Uber और Rapido से जुड़ी ये खबर आई सामने

Advance Tip: ओला, उबर और रैपिडो जैसे कैब एग्रीगेटर्स यात्रा शुरू होने से पहले 'टिप' मांगने लगे थे, जिसको लेकर CCPA ने 16 मई को कंपनियों को नोटिस भेजा था और इसको लेकर जवाब भी मांगा गया था.

ओला, उबर या रैपिडो बुक करते समय अक्सर आपके पास एडवांस टिप का ऑप्शन आता है, जिसको लेकर अब कैब एग्रीगेटर्स की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. अब जानकारी सामने आई है कि सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद कंपनियों पर ऐसा करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है. 

दरअसल, ओला, उबर और रैपिडो जैसे कैब एग्रीगेटर्स यात्रा शुरू होने से पहले 'टिप' मांगने लगे थे, जिसको लेकर CCPA ने 16 मई को तीनों कंपनियों को नोटिस भेजा गया था और इसको लेकर जवाब भी मांगा गया था. इसके बावजूद भी कंपनियों ने एडवांस टिप का ऑप्शन हटाने से इनकार कर दिया था. 

कैब एग्रीगेटर्स का क्या है कहना? 

अब इस पूरे मामले में कैब एग्रीगेटर्स का कहना है कि यह कोई अनफेयर ट्रैड प्रैक्टिस नहीं है. यह ऑप्शनल हैं, ग्राहक चाहें तो टिप देने से मना कर सकते हैं. ऐसे में CCPA ने इन दावों को लेकर जांच शुरू कर दी है और पता लगाया जा रहा है कि क्या यह ग्राहक अधिकारों का उल्लंघन है. इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं ग्राहकों पर कोई मानसिक दबाव तो नहीं डाला जा रहा है. 

CNBC आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कंपनियां दोषी पाई जाती हैं तो उनपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके साथ ही CCPA इन कंपनियों को एडवांस टिप फीचर हटाने का निर्देश भी दे सकती है. 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस सिस्टम को अनैतिक और शोषणकारी बताया था और कहा था कि तेज सेवा के लिए यात्रियों को एडवांस टिप देने के लिए मजबूर करना अनफैयर ट्रैड प्रैक्टिस के दायरे में आता है. सेवा के बाद की टिप सराहना का प्रतीक हो सकती है, लेकिन अधिकार नहीं बन सकती. 

यह भी पढ़ें:-

Elon Musk से खफा होने के बाद अब ट्रंप बेचने जा रहे अपनी Tesla कार! जानिए गाड़ी के फीचर्स और खासियत 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget