एक्सप्लोरर

GST कटौती के बाद कितनी सस्ती हुई Creta, Thar और टोयोटा फॉर्च्यूनर? जानें नई कीमत

GST कटौती के बाद Hyundai Creta, Mahindra Thar और Toyota Fortuner जैसी पॉपुलर SUVs की कीमतें 3.4 लाख रुपये तक कम हो गई हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि किस मॉडल पर कितनी बचत होगी?

भारत में हालिया GST सुधारों ने न केवल छोटी कारों को सस्ता किया है, बल्कि बड़े और पॉपुलर SUV मॉडल्स की कीमतों पर भी बड़ा असर डाला है. पहले बड़ी SUV पर 50% तक सेस (Cess) और ज्यादा टैक्स दरें लगती थीं, लेकिन अब नई दरों में यह घटकर केवल 40% रह गई है. ऐसे में कई टॉप-सेलिंग SUVs अब लाखों रुपये तक सस्ती हो गई हैं.

हुंडई क्रेटा और वेन्यू पर कटौती

  • सबसे पहले बात करें Hyundai Creta की, तो यह SUV अब 70,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है. इसके N-Line वेरिएंट की कीमत में तो 1.45 लाख रुपये तक की कमी आई है. इसी के साथ Hyundai Venue, जो 4 मीटर से कम लंबाई की SUV है, क्रेटा से भी ज्यादा सस्ती हो गई है. इसकी कीमत में करीब 1.2 लाख रुपये की कटौती दर्ज की गई है. इससे वेन्यू एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए और भी बेहतर विकल्प बन गई है.

महिंद्रा की SUVs भी सस्ती

  • महिंद्रा ने भी अपनी पॉपुलर SUVs पर कीमतें घटाई हैं. Thar Roxx अब करीब 1.3 लाख रुपये सस्ती हो गई है, वहीं Scorpio N की कीमत 1.45 लाख तक कम हो गई है. कंपनी की फ्लैगशिप SUV XUV700 पर भी 1.4 लाख से ज्यादा की कमी आई है. इसके अलावा Mahindra XUV 3XO का डीजल वेरिएंट अब 1.5 लाख सस्ता मिल रहा है, जिससे यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में और भी मजबूत बन गई है.

टाटा और मारुति की SUVs

  • Tata Motors ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Nexon की कीमतों में 1.55 लाख रुपये तक की कमी की है. यह SUV पहले से ही ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है और अब कम कीमत पर यह और ज्यादा अट्रैक्टिव हो गई है. दूसरी तरफ, Maruti Brezza की कीमतों में कम कटौती हुई है. इसके बड़े पेट्रोल इंजन की वजह से इसमें सिर्फ 78,000 रुपये की कमी आई है.

टोयोटा फॉर्च्यूनर पर कितनी कटौती? 

  • बड़ी और प्रीमियम SUV सेगमेंट में सबसे बड़ी राहत Toyota Fortuner खरीदने वालों को मिली है. इस गाड़ी की कीमतों में 3.4 लाख तक की भारी कटौती की गई है. इतनी बड़ी कटौती इसे सेगमेंट में और ज्यादा अट्रैक्टिव बना देगी.

बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद

बता दें कि इन SUVs की नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी. अभी कई ग्राहक संभावित कटौती का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब GST सुधार लागू होने के बाद वे खरीदारी आगे बढ़ा सकते हैं. इससे फेस्टिव सीजन में SUV बिक्री में जबरदस्त उछाल की उम्मीद है. खासकर Fortuner जैसी बड़ी SUVs और Creta, Nexon जैसी मिड-सेगमेंट SUVs की मांग और ज्यादा बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: GST कटौती से 11 लाख रुपये तक सस्ती हुई ये लग्जरी कारें, खरीदने से पहले ये जानना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tube vs Tubeless Tyre: कुछ में ट्यूब और कुछ में ट्यूबलेस टायर, ऐसा क्यों करती हैं कंपनियां?
कुछ में ट्यूब और कुछ में ट्यूबलेस टायर, ऐसा क्यों करती हैं कंपनियां?
Car Engine Noise: कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
कार के अंदर आ रही है इंजन की आवाज, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
Electric Vehicles Pollution: ईवी गाड़ियां भी करती हैं प्रदुषण, जी हां, चौंका देगा यह सच
ईवी गाड़ियां भी करती हैं प्रदुषण, जी हां, चौंका देगा यह सच
Car Safety From Dogs: घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव
घर के बाहर खड़ी कार पर बैठ जाते हैं कुत्ते, ऐसे करें सुरक्षित बचाव

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget