एक्सप्लोरर

कम बजट में फैमिली के लिए ढूंढ रहे हैं कोई सस्ती 7-सीटर? ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट

Best Affordable MPV:अगर आप फैमिली के लिए सस्ती और बड़ी 7-सीटर कार खरीदना चाहते हैं, तो Renault Triber, Maruti Ertiga और Toyota Rumion बेहतरीन विकल्प हैं. आइए इनके कीमत और माइलेज के बारे में जानते हैं.

अगर आपके घर में ज्यादा लोग हैं और आप एक बड़ी कार चाहते हैं, तो 7-सीटर MPV सबसे अच्छा विकल्प है. भारत में कई सस्ती MPV मौजूद हैं जो कम कीमत में ज्यादा जगह, बेहतर माइलेज और बढ़िया फीचर्स देती हैं. आइए आपको तीन सबसे किफायती 7-सीटर MPV ( Renault Triber, Maruti Ertiga और Toyota Rumion ) के बारे में बताते हैं. जो जो इस सेगमेंट में पॉपुलर है.

1. Renault Triber

  • Renault Triber भारत की सबसे किफायती 7-सीटर MPV है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.15 लाख से 8.98 लाख रुपये के बीच है. इसमें 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह कार मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है. Renault Triber को कुछ डीलरशिप्स पर CNG किट के साथ भी खरीदा जा सकता है.

  • इसका माइलेज 18 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक बताया गया है, और 40 लीटर का फ्यूल टैंक एक बार फुल होने पर करीब 800 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. इस MPV में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

  • इसके इंटीरियर में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर और दूसरी और तीसरी पंक्ति के लिए AC वेंट्स जैसे कम्फर्ट फीचर्स भी मौजूद हैं.

2. Maruti Suzuki Ertiga 

  • Maruti Suzuki Ertiga भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 7-सीटर MPV है, जिसकी कीमत 8.97 लाख रुपये से 13.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इसमें 1.5 लीटर का स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 bhp की पावर और 138 Nm टॉर्क देता है. यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध है और इसे CNG वर्जन में भी खरीदा जा सकता है.

  • Ertiga का पेट्रोल मॉडल 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है, जबकि CNG वर्जन 26.08 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने में सक्षम है. इस MPV में 4 एयरबैग, ABS, EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इंटीरियर में 7-इंच टचस्क्रीन, स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. दूसरी और तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए भी AC वेंट्स दिए गए हैं जो लंबे सफर को आरामदायक बनाते हैं.

3. Toyota Rumion

  • Toyota Rumion, Maruti Ertiga का री-बैज वर्जन है और इसका डिजाइन, प्लेटफॉर्म और इंटीरियर काफी हद तक Ertiga जैसा ही है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.54 लाख रुपये से 13.83 लाख रुपये तक जाती है, जो कि Ertiga से थोड़ी अधिक है.

  • Rumion में भी 1.5 लीटर का K-Series पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 102 bhp की पावर और 137 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है, और CNG विकल्प भी उपलब्ध है.

  • Rumion का पेट्रोल वर्जन 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG वर्जन 26.08 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है. इसमें वही इंजन और फीचर्स मिलते हैं जो Ertiga में मौजूद हैं, लेकिन Toyota का बैज इसे एक प्रीमियम टच देता है और कंपनी की मजबूत सर्विस नेटवर्क इसे एक बेहतर आफ्टर सेल्स एक्सपीरियंस बनाता है.
  •  

ये भी पढ़ें: Tesla Model Y या देसी EVs: महिंद्रा और टाटा की SUV दे रहीं सीधी टक्कर, जानिए कौन है बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

227 KM रेंज के साथ हैंड पेंटेंड डिजाइन, लॉन्च हुआ नया थ्री-व्हीलर
227 KM रेंज के साथ हैंड पेंटेंड डिजाइन, लॉन्च हुआ नया थ्री-व्हीलर
Toyota Hilux vs Scorpio Lifestyler : Toyota Hilux को टक्कर देगी Scorpio Lifestyler, इन 3 फीचर्स में मारी बाजी
Toyota Hilux को टक्कर देगी Scorpio Lifestyler, इन 3 फीचर्स में मारी बाजी
शानदार डिजाइन और हाईटेक फीचर्स, नई Audi Q3 से उठ गया पर्दा
शानदार डिजाइन और हाईटेक फीचर्स, भारत आ रही नई Audi Q3
चीन में अनोखा कारनामा, टेस्टिंग के लिए सुरंग में उल्टी चलाई EV
चीन में अनोखा कारनामा, टेस्टिंग के लिए सुरंग में उल्टी चलाई EV

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget