एक्सप्लोरर

Tesla Model Y या देसी EVs: महिंद्रा और टाटा की SUV दे रहीं सीधी टक्कर, जानिए कौन है बेस्ट

Tesla Model Y की कीमत 60 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन Mahindra और Tata की इलेक्ट्रिक SUVs सस्ती और दमदार विकल्प हैं.आइए इसके फीचर्स, रेंज और वैल्यू के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Tesla Model Y ने भारत के इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में 15 जुलाई 2025 को मुंबई में अपने पहले शोरूम के उद्घाटन के साथ शानदार एंट्री की है. यह एक प्रीमियम मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV है जिसकी कीमतें 59.89 लाख से शुरू होकर 67.89 लाख रुपये तक जाती हैं.

Model Y में दो बैटरी ऑप्शन 60 kWh और 75 kWh दिए गए हैं, जो क्रमशः 500 किमी और 622 किमी की रेंज प्रदान करते हैं. इसके फीचर्स में 15.4-इंच टचस्क्रीन, ऑटोपायलट, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और Tesla का सिग्नेचर सॉफ्टवेयर शामिल है. हालांकि इसकी डिलीवरी भारत में 3 महीने बाद शुरू होने की संभावना है.

कैसी है Mahindra BE 6?

  • Mahindra BE 6 भारत की ओर से टेस्ला को टक्कर देने वाली पहली SUV है. इसकी कीमत 18.90 लाख से शुरू होकर 26.90 लाख तक जाती है.

  • यह कार दो बैटरी विकल्पों (59 kWh (रेंज ~556 किमी) और 79 kWh (रेंज ~682 किमी)) के साथ आती है. इसे 175 kW DC फास्ट चार्जर से केवल 20 मिनट में 20-80% तक चार्ज किया जा सकता है.
  • इसके फीचर्स में डुअल-डिस्प्ले, फ्यूचरिस्टिक डैशबोर्ड डिजाइन, 16-स्पीकर हरमन साउंड सिस्टम और लेवल 2 ADAS शामिल हैं, जो इसे एक अत्याधुनिक SUV बनाते हैं.

Mahindra XEV 9e

  • XEV 9e एक और दमदार विकल्प है जिसकी शुरुआती कीमत 21.90 लाख रुपये है. इसमें भी दो बैटरी पैक ( 59 kWh (रेंज ~542 किमी) और 79 kWh (रेंज ~656 किमी)) मिलते हैं.

  • XEV 9e की सबसे बड़ी खासियत है इसका AI आधारित आर्किटेक्चर, AR हेड्स-अप डिस्प्ले, ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन और 7 एयरबैग्स के साथ शानदार सेफ्टी. इसका डिजाइन भी एक कूप SUV जैसा है जो ग्राहकों को बहुत भा रहा है.

Tata Harrier EV

  • Tata Harrier EV की एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 65 kWh और 75 kWh के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जो 627 किमी तक की रेंज देते हैं.

  • Harrier EV में 540-डिग्री सराउंड कैमरा, e-Valet सिस्टम, ऑटो पार्किंग असिस्ट और AWD ऑप्शन जैसे हाई-एंड सेफ्टी और ड्राइविंग फीचर्स मिलते हैं. यह एक फैमिली SUV के रूप में काफी बेहतर विकल्प बनकर उभरी है.

  • अगर बात की जाए Tesla Model Y की, तो यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो ब्रांड वैल्यू, लंबी रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देते हैं. इसमें ऑटोपायलट, ADAS, और बड़ी टचस्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इसकी कीमत भारत की दूसरी इलेक्ट्रिक SUVs की तुलना में लगभग दोगुनी है.

  • Mahindra BE 6 और XEV 9e कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स और अच्छी रेंज पेश करते हैं. इनमें फास्ट चार्जिंग, Harman साउंड सिस्टम, AR डिस्प्ले और AI इंटीरियर जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, जो उन्हें टेस्ला के मुकाबले किफायती और तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हैं.

  • वहीं, Tata Harrier EV उन ग्राहकों के लिए आदर्श है जो एक भरोसेमंद, सुरक्षित और फैमिली-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं. इसकी AWD क्षमता, पार्किंग असिस्ट और 360° कैमरा सिस्टम इसे सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं.

  • इस तुलना में साफ है कि जहां Tesla Model Y प्रीमियम टेक्नोलॉजी का प्रतीक है, वहीं महिंद्रा और टाटा की SUVs कीमत और फीचर्स के संतुलन के कारण भारतीय ग्राहकों के लिए अधिक व्यावहारिक विकल्प हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या सीधे 68 लाख रुपये ले जाकर खरीद सकते हैं टेस्ला, या पहले करनी होगी बुकिंग? जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget