एक्सप्लोरर

देश में हो चुका है 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन, इतने लगे हैं चार्जिंग स्टेशन

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे.

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे. हालांकि, अभी भी यह संख्या काफी कम है. देस में कुल 10 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ है जबकि 1700 से ज्यादा सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन काम कर रहे हैं. बुधवार को सरकार की ओर से संसद को जानकारी दी गई कि पिछले सप्ताह तक भारत में कुल 10,60,707 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत किए गए, जबकि देश में 1,742 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन (पीसीएस) चालू थे.

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजमार्ग विकासकर्ता द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क किनारे की सुविधाओं (डब्ल्यूएसए) के हिस्से के रूप में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध कराए जाने हैं. गडकरी ने कहा, ‘‘देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या, 19 मार्च को वाहन 4 के आंकड़ों के अनुसार, 10,60,707 है, और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के अनुसार 21 मार्च, 2022 तक देश में कुल 1,742 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन (पीसीएस) अभी चालू हैं.’’

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पहले ही विकास के लिए ऐसी 39 सुविधाएं दे चुका है. एक अलग प्रश्न के उत्तर में, गडकरी ने कहा कि 21 मार्च, 2022 तक देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 816 शुल्क टोल प्लाजा चालू हैं. 

हाईवे पर हर 25 किमी पर मिलेंगे चार्जिंग स्टेशन
हाल ही में भारी उद्योग मंत्रालय ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम) इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत 16 राजमार्गों और नौ एक्सप्रेसवे पर 1,576 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है. 

इससे पहले योजना के दूसरे चरण के तहत ही 25 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 68 शहरों में 2,877 चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी गई थी. वहीं, योजना के पहले चरण के तहत करीब 43 करोड़ रुपये की लागत वाले करीब 520 चार्जिंग स्टेशन/बुनियादी ढांचे को मंजूरी दी गई थी.

यह भी पढ़ें-
कभी भी रेड लाइट पार की है तो तुरंत ऐसे देखें कि चालान कटा या नहीं
पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिए कैसी कारें होती हैं बेस्ट? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget