एक्सप्लोरर

बारिश में फिसलन और जलभराव के बीच कैसे करें सेफ बाइक राइडिंग? यहां जानें जरूरी टिप्स

Monsoon Bike Riding Tips: बारिश में बाइक चलाना जितना रोमांचक है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है. ऐसे में जरूरी मानसून बाइक टिप्स जान लें- जो हर राइडर को सुरक्षित राइड के लिए अपनाने चाहिए.

Monsoon Bike Riding Tips: बारिश का मौसम एक तरफ रोमांच, हरियाली और ठंडी हवाएं लाता है, तो दूसरी ओर सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और विजिबिलिटी कम हो जाती है. ऐसे में बाइक सवारों को कुछ खास सावधानियां बरतनी होती हैं.  मानसून के मौसम में बाइक की देखरेख और मेंटेनेंस पहले से कहीं ज़्यादा जरूरी हो जाती है.

बारिश में फिसलन भरी सड़कों और कम विजिबिलिटी के कारण बाइक चलाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे में आपको कुछ अहम हिस्सों की समय रहते जांच और तैयारी कर लेनी चाहिए. आइए जानें कैसे आप अपनी बाइक को मानसून के लिए तैयार कर सकते हैं और इस मौसम में सुरक्षित बाइक राइडिंग कर सकते हैं.

टायर की जांच सबसे पहले करें

बाइक का टायर सड़क से सीधा संपर्क बनाता है, इसलिए इसका सही हालत में होना सबसे जरूरी है. बारिश के मौसम में टायर पर बनी ट्रेड लाइन (ट्रेड पैटर्न) पानी को बाहर निकालने में मदद करती है और रबर को सड़क से चिपका कर बेहतर पकड़ देती है. यदि ट्रेड घिस चुका है या टायर की ग्रिप कमजोर है, तो बाइक फिसल सकती है. इसके अलावा, मानसून में सड़क पर कील, पत्थर और कांच जैसे नुकीले सामान बहकर आते हैं जो टायर को पंचर कर सकते हैं. इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार टायर की जांच करें और जरूरत पड़ने पर बदलवा लें. साथ ही, टायर में उचित मात्रा में हवा होना भी जरूरी है, क्योंकि अधिक या कम प्रेशर बैलेंस पर असर डाल सकता है.

चेन को साफ और लुब्रिकेटेड रखें

बाइक की चेन परफॉर्मेंस को सीधे प्रभावित करती है और मानसून में कीचड़, पानी और धूल के कारण सबसे अधिक नुकसान उठाती है. इन कारणों से चेन का लुब्रिकेशन हट जाता है और उसमें जंग लग सकती है, जिससे बाइक चलाने में दिक्कत होती है और आवाज भी आने लगती है. इस स्थिति से बचने के लिए सप्ताह में एक बार चेन को साफ करें और चेन ल्यूब स्प्रे की मदद से उसे अच्छी तरह से लुब्रिकेट करें, ताकि बाइक स्मूद चल सके और चेन की उम्र भी बढ़े.

ब्रेक सिस्टम की पूरी तरह से जांच करें

बारिश में गीली सड़कों के कारण ब्रेकिंग डिस्टेंस बढ़ जाती है और बाइक के स्किड करने की संभावना भी बढ़ जाती है. इसलिए ब्रेक सिस्टम का सही तरह से काम करना बेहद जरूरी है. ब्रेक पैड्स, डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक की स्थिति जरूर जांच कर लें. यदि आपकी बाइक में हाइड्रॉलिक ब्रेक हैं, तो ब्रेक ऑयल की मात्रा और उसकी स्थिति की भी जांच करें. बेहतर होगा कि मानसून शुरू होने से पहले ही सर्विस सेंटर जाकर पूरा ब्रेक सिस्टम चेक करवा लिया जाए.

लाइटिंग सिस्टम 

मानसून के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है, खासकर सुबह और शाम के समय. ऐसे में आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए बाइक की हेडलाइट, टेललाइट, इंडिकेटर और डेली रनिंग लाइट्स (DRL) का सही से काम करना बेहद जरूरी है. सुनिश्चित करें कि सभी लाइट्स सही ढंग से काम कर रही हैं और उनका कनेक्शन वाटरप्रूफ है, जिससे बारिश में शॉर्ट सर्किट का खतरा न हो. 

ये भी पढ़ें:-

रोजाना खरीद रहे 3 हजार से ज्यादा लोग, स्मार्ट फीचर्स वाले TVS Jupiter की इतनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल
Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल
किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल
किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी
कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget