एक्सप्लोरर

T20 World Cup जीतने के Mohammed Siraj ने खरीदी लग्जरी कार, लाखों लोग हैं इस कार के दीवाने

Indian Cricketer Buy Luxury Car: मोहम्मद सिराज अपने घर शानदार लग्जरी कार ले आए हैं. अपने परिवार संग सिराज ने कार की फोटो भी शेयर की हैं. इस कार की कीमत 2.39 करोड़ रुपये के करीब है.

Mohammed Siraj buy New Car: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपने घर एक शानदार गाड़ी लेकर आए हैं. मोहम्मद सिराज की इस नई लग्जरी गाड़ी की कीमत करोड़ों में है. सिराज ने सेंटोरिनी ब्लैक रंग की रेंज रोवर कार खरीदी है. सिराज इस कार का ऑटोबायोग्राफी लॉन्ग-व्हील बेस (LWB) मॉडल अपने घर लेकर आए हैं. सिराज ने अपनी नई कार की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

क्या है सिराज की लग्जरी कार की कीमत?

भारतीय बाजार में रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी LWB की एक्स-शोरूम प्राइस 2.39 करोड़ रुपये है. इस कार को कस्टमाइज कराया जा सकता है, जिसके बाद इस लग्जरी कार की कीमत में बदलाव देखने को भी मिल सकता है. ये कार 3.0 लीटर डीजल इंजन और 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन दोनों वेरिएंट में ही मार्केट में उपलब्ध है. इस कर के इंजन के साथ में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन जुड़ा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

रेंज रोवर के फीचर्स

ऑटोमेकर्स लैंड रोवर की रेंज रोवर हाई प्राइस टैग वाली कार है. ये कार ऑल-व्हील ड्राइव के लिए जानी जाती है. इस कार को कई ड्राइविंग मोड्स में चलाया जा सकता है. इस एसयूवी को हीट और कूल 24 तरीके से किया जा सकता है. इस गाड़ी में रियर व्यू मिरर, एक डॉमेस्टिक प्लग सॉकेट और एक पावर्ड जेस्चर टेलगेट भी लगी है.

लैंड रोवर की इस लग्जरी एसयूवी में 13.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटनेमेंट सिस्टम लगा है. इसके साथ ही 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी इस गाड़ी में दिया गया है. इस गाड़ी के दरवाजे काफी आराम के साथ बिना आवाज के बंद हो जाते हैं. इस कार में बिना चाबी के ही अंदर जाया जा सकता है.

रेंज रोवर की परफॉर्मेंस

रेंज रोवर के डीजल पावरट्रेन से 346 bhp की पावर मिलती है और 700 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. वहीं पेट्रोल पावरट्रेन के साथ इस कार से 393 bhp की पावर मिलती है और 550 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. डीजल पावरट्रेन के साथ इस कार को 0 से 100 kmph की रफ्तार तक पहुंचने में 6.3 सेकंड का समय लगता है. वहीं पेट्रोल इंजन में ये कार केवल 5.9 सेकंड में ही ये रफ्तार पकड़ लेती है.

ये भी पढ़ें

Fire Accident: धूं-धूं जलकर खाक हुईं लग्जरी गाड़ियां, BMW से Audi तक की कारों का ये हुआ अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?
चार्जिंग फुल, फिर भी रेंज कम? जानें क्या करें
चार्जिंग फुल, फिर भी रेंज कम? जानें क्या करें

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget