एक्सप्लोरर

Skoda In-Car Payment: अब नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत और न ही स्वाइप करना होगा कार्ड, पेट्रोल पंप पर कार से ही कट जाएगा पेमेंट

स्कोडा ने अपने ग्राहकों के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए छह यूरोपीय देशों; डेनमार्क, बेल्जियम, जर्मनी, लक्ज़मबर्ग, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया में इन-कार पेमेंट फीचर को लॉन्‍च किया है.

Skoda In-Car Payment System: समय के साथ हमारी दैनिक दिनचर्या में टेक्नोलॉजी की भूमिका बढ़ती जा रही है. इससे आम लोगों का जनजीवन भी आसान हो गया है, एक वर्चुअल दुनिया है जहां पलक झपकते ही काम हो जा रहा है. एक जगह से दूसरी जगह पैसे भेजना मोबाइल के जरिए अब चुटकियों का खेल हो गया है. यही वजह है कार कंपनियां अपने आप को इस वर्चुअल दुनिया में आने से रोक नहीं पा रही हैं. 

हम बात कर रहे हैं चेक गणराज्य की पॉपुलर कार ब्रांड स्कोडा की, स्कोडा ने अपनी कार के लिए नया फीचर लॉन्‍च किया है. जिससे आपको अब पेट्रोल पंप पर फ्यूल डलवाने के लिए न तो कैश पेमेंट करना पड़ेगा और न ही कार्ड स्वाइप करने की जरूरत होगी. ऑटोमेटिकली पेमेंट आपकी कार से ही कट जाएगा. 

स्कोडा ने इन-कार पेमेंट के जरिए ऑटोमोटिव दुनिया में डिजिटल मूवमेंट के लिए एक अनूठी पहल की है. स्कोडा का यह फीचर ICE मॉडल्स यानी पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों के लिए है. इस फीचर से ड्राइवर या वाहन मालिक अपनी कार के इंफोटेनमेंट स्क्रीन को वर्चुअल डेबिट या क्रेडिट कार्ड के तौर पर इस्तेमाल कर पायेंगे. इस फीचर का इस्तेमाल करके आसानी से ई-पेमेंट हो जाएगा.

स्कोडा ने इस अनूठी पहल के लिए; पार्कोपीडिया, मास्टरकार्ड और एक प्रमुख जर्मन फिनटेक कंपनी Ryd के साथ हाथ मिलाया है. फिलहाल ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा अंतरराष्ट्रीय बाजार में विशेष रूप से स्कोडा के ICE मॉडल के लिए ही उपलब्ध है.

कैसे काम करता है ये इन-कार ई-पेमेंट सिस्टम?

स्कोडा का यह इन-कार ई-पेमेंट फीचर कार के नेविगेशन सिस्टम में इंटीग्रेटेड होगा. इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है. सबसे पहले ड्राइवर को इंफोटेनमेंट सिस्टम पर दिख रहे पेट्रोल पंप का चुनाव करना होगा. इसके बाद नेविगेशन सिस्टम ऑटोमेटिक चुने गए पेट्रोल पंप की पहचान कर वहां पर पहुंचने के लिए डायरेक्शन देगा. फ्यूल पंप पर पहुंचने के बाद कार ड्राइवर को कितना फ्यूल डलवाना है उसे इंफोटेनमेंट सिस्टम में ऑप्शन मिलेगा, और यहीं से पेमेंट का भुगतान भी हो जाएगा. एक पर प्रोसेस पूरा होने के बाद ड्राइवर को 'माई स्कोडा' एप्लिकेशन पर एक नोटिफिकेशन भी मिलेगी.

स्कोडा ने अपने ग्राहकों के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए छह यूरोपीय देशों; डेनमार्क, बेल्जियम, जर्मनी, लक्ज़मबर्ग, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया में इन-कार पेमेंट फीचर को लॉन्‍च किया है. कंपनी इस फीचर को जल्द ही चेक मार्केट, पुर्तगाल और स्पेन में भी पेश करने की योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा के पास पेंडिंग हैं 2.85 लाख से ज्यादा SUVs की बुकिंग, स्कॉर्पियो की डिमांड सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
Mercedes-BMW की टेंशन बढ़ाएगी Volvo की नई EV, 600KM रेंज के साथ भारत में जल्द करेगी एंट्री
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
पेट्रोल पंप की तरह बढ़ रहा EV चार्जिंग नेटवर्क, भारत में 52 हजार से ज्यादा स्टेशन, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Traffic Rules: एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
एक्सप्रेसवे पर रिवर्स में चलाई गाड़ी तो कितना कटेगा चालान? जान लें नियम
Car Coolant Tips: लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?
लाल, हरा और नीला कूलेंट... क्या तीनों को मिलाकर कार में कर सकते हैं इस्तेमाल?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget