एक्सप्लोरर

Upcoming MG Car: एमजी लाने वाली नई माइक्रो एसयूवी, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से होगी लैस

इस कार का मुकाबला टाटा पंच ईवी से हो सकता है, जिसे टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया था. इस कार में टियागो EV जैसा पावरट्रेन मिल सकता है. कंपनी इसकी लॉन्चिंग अगले साल तक कर सकती है.

MG Motors: एमजी मोटर इंडिया अप्रैल या मई महीने में भारतीय बाजार में अपनी नई मिनी इलेक्ट्रिक कार को पेश करने वाली है. यह एक 3 डोर अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट ईवी होगी जिसमें बॉक्सी शेप लुक के साथ बहुत सारी कंफर्ट और फीचर्स देखने को मिलेगा. इस कार को MG के ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल (GSEV) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कंपनी अपनी अन्य आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के लिए भी करेगी. एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए जीएसईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नई माइक्रो एसयूवी को भी पेश करेगी.

कैसी होगी नई माइक्रो एसयूवी

एमजी मोटर अपनी कॉमेट ईवी को स्थानीय तौर पर निर्मित करने के लक्ष्य लेकर चल रही है. इसके लिए कंपनी ने टाटा ऑटोकॉम्प से बैटरी के लिए सोर्सिंग कर रही है. नई माइक्रो ईवी में नए कॉमेट ईवी के अधिकांश स्पेसिफिकेशन और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. नई माइक्रो एसयूवी को भी जीएसईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार नई MG माइक्रो SUV (कोडनेम E260) की लंबाई लगभग 3 मीटर होगी और यह थ्री-डोर मॉडल डिजाइन में आएगी. इसे खास तौर पर शहरी इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया जाएगा और यह एक कॉम्पैक्ट सिटी ईवी होगी.

कैसी होगी एमजी कॉमेट?

नई MG कॉमेट में 17.3kWh का बैटरी पैक देखने को मिलेगा, जिसे सिंगल, रियर-माउंटेड मोटर से जोड़ा गया है. यह इलेक्ट्रिक मोटर 40bhp की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है. नई माइक्रो एसयूवी के पावरट्रेन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद की जा रही है इसमें दो बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है. 

कब होगी लॉन्च?

नई एमजी माइक्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी के साल 2025 में पेश होने की उम्मीद है. जिसके कारण एमजी के पास इस माइक्रो एसयूवी को स्थानीय तौर पर तैयार करने के लिए काफी समय है. यह कार कंपनी के पोर्टफोलियो में कॉमेट के ऊपर स्थित होगी. यह कार 15 लाख रुपये से कम कीमत पर आ सकती है.

किससे होगा मुकाबला?

इस कार का मुकाबला टाटा पंच ईवी से हो सकता है, जिसे टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया था. इस कार में टाटा टियागो ईवी जैसा पावरट्रेन देखने को मिल सकता है. कंपनी इसकी लॉन्चिंग अगले साल तक कर सकती है.

यह भी पढ़ें :- न्यू जनरेशन हुंडई वरना के इंटीरियर का फर्स्ट लुक आया सामने, जानिए किन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget