एक्सप्लोरर

Hatchback Car: MG India लाने जा रही Bingo EV, ये हैचबैक कार देगी दमदार गाड़ियों को टक्कर

MG Motors India Bingo EV: एमजी मोटर्स इंडिया भारतीय बाजार में कई नए मॉडल्स को लाने की तैयारी में है. इन नए मॉडल्स में बिंगो ईवी का नाम भी शामिल है. ये कार सबसे पहले चीन में लॉन्च हुई थी.

MG Motors India Electric Car: एमजी मोटर इंडिया भारतीय बाजार में कई मॉडल्स को लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें कई नए मॉडल और कई मॉडल्स के अपडेट शामिल हो सकते हैं. एमजी इंडिया भारत में इसी साल ग्लॉस्टर (Gloster) का अपडेट भी लेकर आने वाली है. इसके साथ ही एमजी क्लाउड ईवी (MG Cloud EV) के आने की भी संभावना है.

अपनी इन सभी मॉडल्स के साथ ही एमजी मोटर्स बिंगो ईवी (Bingo EV) को भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. एमजी की ये इलेक्ट्रिक कार टाटा मोटर्स की टियागो ईवी को कड़ी टक्कर दे सकती है.

MG Bingo है स्टाइलिश कार

बिंगो हैचबैक ने सबसे पहले चीन में डेब्यू किया था. इसके बाद ये कार इंडोनेशिया के मार्केट में भी गई. अब ये कार भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है. बिंगो एक शानदार 5-डोर हैचबैक कार है. इस कार का इंटीरियर कॉमेट (Comet) की तरह ही काफी फैमिलियर है. इस कार में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है.

एमजी ने अपनी इस कार को प्रीमियम लुक दिया है. इसके लिए कार में subtle क्रोम टच और सॉफ्ट बिट्स का इस्तेमाल किया गया है. वहीं कार का स्टीयरिंग व्हील और बाकी कंट्रोल बटन भी काफी शानदार हैं.

एमजी बिंगो का दमदार पावरट्रेन

एमजी बिंगो ईवी का एंट्री-लेवल मॉडल 17.3 kWh के बैटरी पैक और 41 hp की मोटर के साथ आता है. ये वेरिएंट चीन के CLTC साइकिल में 203 किलोमीटर की रेंज देता है. वहीं इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट में 31.9 kWh की बैटरी और 68 hp की पावर देने वाली मोटर लगी है, जिससे 333 किलोमीटर की रेंज मिलती है.

टियागो ईवी से होगी कड़ी टक्कर

एमजी बिंगो इलेक्ट्रिक कार की टक्कर टियागो ईवी से देखने को मिल सकती है. टाटा मोटर्स की टियागो ईवी में 19.2 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है, जिससे सिंगल चार्जिंग में 250 किलोमीटर की रेंज मिलती है और इसकी मोटर से 61 hp की पावर मिलती है. वहीं इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट में 24 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसमें 75 hp की पावर जेनेरेट होती है. वहीं टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्जिंग में 315 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.

भारत में कब लॉन्च होगी कार?

एमजी मोटर इंडिया ग्लॉस्टर और क्लाउड ईवी के अपडेटेड मॉडल को इसी साल भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है. कंपनी कई स्पेशल एडिशन को भी मार्केट में लॉन्च कर सकती है. वहीं बिंगो ईवी के अगले साल 2025 में भारत में आने की उम्मीद की जा सकती है.

ये भी पढ़ें

Car Tips and Tricks: कार के शीशे पर लिखी होती है एक वॉर्निंग, क्या होता है इसका मतलब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget