एक्सप्लोरर

MG Astor Black Storm Edition: कल लॉन्च होगा एमजी एस्टर का ब्लैक स्टॉर्म एडिशन, जानिए किन खूबियों से होगी लैस 

एमजी एस्टोर सेवी वेरिएंट फिलहाल 17 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के बीच उपलब्ध है. हालांकि इस स्पेशल एडिशन की कीमत थोड़ी अधिक होने की संभावना है.

MG Aster Black Storm Edition Launch: एमजी मोटर इंडिया, 2023 के त्योहारी सीजन की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी 6 सितंबर को अपनी एस्टोर एसयूवी का ब्लैक स्टॉर्म एडिशन लॉन्च करने वाली है. टॉप-टियर सेवी ट्रिम पर आधारित इस स्पेशल एडिशन को अंदर और बाहर दोनों तरफ एक स्पोर्टी ब्लैक अपडेट मिलेगा. इसे आकर्षक स्टाररी ब्लैक कलर स्कीम में लॉन्च किया जाएगा. 

एक्सटीरियर

इसके एक्सटीरियर की बात करें, नए एमजी एस्टोर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन में क्रोम एक्सेंट के स्थान पर एक शाइनिंग ब्लैक फ्रंट ग्रिल मिलेगा, जो इसे स्पोर्टीनेस टच देगा. ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ लाल ब्रेक कैलीपर्स काफी स्पॉर्टी फील देते हैं. इसके हेडलैंप और फॉग हाउसिंग, रूफ रेल्स, विंडो ट्रिम और टेललैंप क्लस्टर्स पर ब्लैक एलिमेंट्स मिलने की उम्मीद है. आगे और पीछे के बंपर और विंग मिरर पर लाल एक्सेंट देखने को मिल सकता है. इसके फ्रंट फेंडर पर 'ब्लैकस्टॉर्म' बैजिंग मिलती है. 

इंटीरियर

इसमें एक स्मूथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम को लाल सीट और डैशबोर्ड और डोर पैनल पर रेड एक्सेंट दिया गया है, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग करता है. क्योंकि यह टॉप-ऑफ़-द-लाइन सेवी ट्रिम पर आधारित है, इसलिए इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ADAS के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, एबीएस, ईबीडी, हिल स्टार्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट समेत कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं. 

इंजन

एमजी एस्टोर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन में रेगुलर मॉडल वाला 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110bhp पॉवर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही इसमें एक 1.3 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है, जो 140bhp पॉवर और 220 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 8-स्पीड सीवीटी ऑटोमेटिक और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक का विकल्प मिलता है. 

कीमत

एमजी एस्टोर सेवी वेरिएंट फिलहाल 17 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के बीच उपलब्ध है. हालांकि इस स्पेशल एडिशन की कीमत थोड़ी अधिक होने की संभावना है. इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, महिंद्रा एक्सयूवी 300 समेत कई अन्य कारों से होता है.

यह भी पढ़ें :- 15 सितंबर से शुरू होगी सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की बुकिंग, कई शानदार खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget