एक्सप्लोरर

MG Gloster: एमजी मोटर ने लॉन्च किया ग्लॉस्टर का स्नोस्टॉर्म और डेजर्टस्टॉर्म एडिशन, जानें कीमत और खासियत

एमजी ग्लॉस्टर का स्नोस्टॉर्म और डेजर्टस्टॉर्म एडिशन 2WD और 4WD ऑप्शंस में उपलब्ध है. दोनों ही 2.0-लीटर डीजल इंजन से लैस हैं.

MG Gloster Snowstorm and Desert Storm: मई 2024 की शुरुआत में, एमजी इंडिया ने कंपनी की 100th एनिवर्सरी मनाने के लिए कॉमेट, हेक्टर, ZS EV और एस्टर के स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया है. जबकि ग्लॉस्टर को सेंचुरी एडिशन नहीं मिला था. लेकिन अब कंपनी ने इसके दो स्पेशल एडिशन पेश किए हैं; स्नोस्टॉर्म और डेजर्टस्टॉर्म, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 41.05 लाख रुपये है. इन एडिशन में केवल कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं और ग्लॉस्टर स्टॉर्म लाइनअप में अब तीन वैरिएंट हैं; ब्लैकस्टॉर्म, स्नोस्टॉर्म और डेजर्टस्टॉर्म.

एमजी ग्लॉस्टर स्नोस्टॉर्म एडिशन

जैसा कि नाम से पता चलता है, ग्लॉस्टर स्नोस्टॉर्म एडिशन में रेड एक्सेंट के साथ सफेद और काले रंग का एक्सटीरियर है. बाहरी रंग मुख्य रूप से सफेद है, फ्रंट ग्रिल, स्पॉइलर, अलॉय व्हील, विंग मिरर, फॉगलैम्प और फेंडर गार्निश पर ब्लैक एलिमेंट हैं. इसमें फ्रंट फेंडर, विंग मिरर और हेडलैम्प पर भी रेड एक्सेंट मिलते हैं. इंटीरियर में, स्नोस्टॉर्म एडिशन में ब्लैक अपहोल्स्ट्री और स्टीयरिंग व्हील पर रेड स्टिचिंग है. स्नोस्टॉर्म केवल 6-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है.

एमजी ग्लॉस्टर डेजर्टस्टॉर्म एडिशन

डेजर्टस्टॉर्म एडिशन में महिंद्रा थार अर्थ एडिशन की तरह ही गोल्डन एक्सटीरियर पेंट स्कीम है. हेडलैम्प्स में रेड एक्सेंट हैं और स्नोस्टॉर्म एडिशन की तरह ही अलॉय व्हील्स, फ्रंट ग्रिल, विंग मिरर और रूफ रेल जैसे कई ब्लैक एलिमेंट हैं. अंदर की तरफ, इसमें व्हाइट स्टिचिंग के साथ एक समान ब्लैक ट्रीटमेंट है. यह छह और सात-सीट कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है.

एमजी ग्लॉस्टर के फीचर्स और पावरट्रेन

एमजी ग्लॉस्टर में कई बेहतरीन फीचर्स हैं, जिसमें डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, मसाज और वेंटिलेशन फंक्शन के साथ एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ADAS सूट जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन पार्ट्योर वार्निंग और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल है. 

एमजी ग्लॉस्टर का स्नोस्टॉर्म और डेजर्टस्टॉर्म एडिशन 2WD और 4WD ऑप्शंस में उपलब्ध है. दोनों ही 2.0-लीटर डीजल इंजन से लैस हैं, यह 2WD के रूप में 163hp, 375Nm और 4WD कॉन्फ़िगरेशन में 218hp, 480Nm आउटपुट जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें -

4 लाख के बजट में ढूंढ रहें कार, तो यहां पूरी होगी आपकी ख्वाहिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget