एक्सप्लोरर

MG Motor India: एमजी मोटर ने पूरे लाइनअप के लिए जारी की 2024 प्राइस लिस्ट, जेडएस ईवी का नया वेरिएंट भी हुआ पेश

एमजी व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को एमजी शील्ड 360 से लाभ मिलता रहेगा, जो एक वाइड रेंज पैकेज की पेशकश करता है, जिसमें पांच साल की वारंटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

Price List of MG Cars in 2024: एमजी मोटर इंडिया ने अपनी 100वीं एनिवर्सरी मनाते हुए अपने 2024 मॉडल लाइनअप के लिए एक नई प्राइस लिस्ट की घोषणा कर दी है. इसमें 2-डोर इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी की कीमत में 1 लाख रुपये की कमी देखी गई है, अब यह पिछली कीमत 7.98 लाख रुपये की जगह 6.99 लाख रुपये में उपलब्ध है. एमजी हेक्टर, एस्टर और ग्लोस्टर एसयूवी जैसे अन्य मॉडलों की कीमत अब क्रमशः 14.94 लाख रुपये, 9.98 लाख रुपये और 37.49 लाख रुपये से स्टार्ट होती है.

एमजी जेडएस ईवी का नया वेरिएंट हुआ पेश

प्राइस एडजस्टमेंट के अलावा, एमजी मोटर इंडिया ने एमजी जेडएस ईवी मॉडल लाइनअप में एक्जीक्यूटिव ट्रिम को पेश किया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 18.98 लाख रुपये है. यह विस्तार एमजी मोटर इंडिया के सौ साल पूरे होने के जश्न का हिस्सा है. ZS EV में 50.3kWh प्रिज़मैटिक सेल बैटरी है और यह एक बार चार्ज करने पर 461 किमी की रेंज देने में सक्षम है. जबकि एमजी कॉमेट ईवी 17.3kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो 230 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज देती है.

MG Motor India: एमजी मोटर ने पूरे लाइनअप के लिए जारी की 2024 प्राइस लिस्ट, जेडएस ईवी का नया वेरिएंट भी हुआ पेश

मिलती रहेगी एमजी शील्ड 360 की सुविधा 

एमजी व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को एमजी शील्ड 360 से लाभ मिलता रहेगा, जो एक वाइड रेंज पैकेज की पेशकश करता है, जिसमें पांच साल की वारंटी, पांच साल की हैजल फ्री सर्विसेज, पांच साल का रोड साइड असिस्टेंस और अन्य कई सुविधाएं शामिल हैं. एमजी मोटर इंडिया के पास देश भर में 300 से अधिक आउटलेट का नेटवर्क है.

aurora-silver-variant

कंपनी करेगी बड़ा निवेश

भारत के लिए अपनी बड़ी योजनाओं में, एमजी मोटर ने पांच साल के रोडमैप तैयार किया है, जिसमें लगभग 5,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है. इस पहल में पांच नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च के साथ दूसरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और बैटरी असेंबली को स्थापित करना शामिल है. एमजी की अपकमिंग पेशकश में से अधिकांश इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगे, जिसका लक्ष्य 2028 तक भारत में कंपनी की कुल बिक्री का 65-75 प्रतिशत ईवी होगा. एमजी मोटर गुजरात में एक नया मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी, जिससे इसकी उत्पादन क्षमता 120,000 यूनिट्स से बढ़कर 300,000 यूनिट हो जाएगी. कंपनी हाइड्रोजन फ्यूल सेल और ईवी सेल मैन्युफैक्चरिंग सहित एडवांस और क्लीन टेक्नोलॉजीज में निवेश करने की भी योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें -

महारानी एलिजाबेथ की रेंज रोवर हो रही नीलाम, शाही गाड़ी खरीदने के लिए इतनी लगेगी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venue, Nexon और XUV 3XO को सीधी चुनौती, नई Brezza में Maruti ने क्या बदला?
Venue, Nexon और XUV 3XO को सीधी चुनौती, नई Brezza में Maruti ने क्या बदला?
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
बस एक दिन और...Maruti नए अवतार में पेश करने जा रही मोस्ट-पॉपुलर ब्रेजा, जानिए फीचर्स
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम
E20 फ्यूल की जगह चाहिए कोई सस्ती डीजल कार, ये ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट, जानें नाम

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget