एक्सप्लोरर

MG मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ZS EV’ की कीमत का एलान 27 जनवरी को होगा, जानें खास बातें

यूरो NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी MG मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ZS EV’ की कीमत की घोषणा 27 जनवरी को होने जा रही है. फुल चार्ज में यह 340 मिलोमीटर तक चलने का दावा करती है

नई दिल्ली: MG मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ZS EV’ की कीमत का एलान 27 जनवरी को होने जा रहा है. कुछ समय पहले कंपनी ने ZS EV से पर्दा उठाया था और लोगों यह गाड़ी पसंद आई थी. जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन  के बारे में.

फुल चार्ज में चलेगी 340 मिलोमीटर

नई ZS EV एसयूवी में 44.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 143PS पावर और 353 NM का टॉर्क देगा. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिर्फ 40 मिनट में 50 kW DC के फास्ट चार्जर की मदद से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, वहीं 7 kW चार्जर से चार्जिंग में इसे सात घंटे का समय लगेगा. फुल चार्ज पर यह कार 340 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसके अलावा महज 8.5 सेंकड में यह कार  0 से 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेगी.

5 स्टार रेटिंग

हाल ही में हुई यूरो NCAP क्रेश टेस्ट में इस कार को 5 स्टार रेटिंग मिली. यूरो NCAP क्रेश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन में MG ZS EV ने 90 फीसदी स्कोर हासिल किया है. इसके तहत आगे बैठे यात्री और ड्राइवर के लिए यह सुरक्षा काफी है. यूरो एनसीएपी ने पुष्टि की है कि टेस्टिंग में बेस मॉडल को इस्तेमाल किया गया था.

सेफ्टी फीचर्स

नई ZS EV एसयूवी में 6 एयरबैग्स, ईएसपी, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट, डीसेंट कंट्रोल,ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग प्वाइंट्स और सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स जैसे फीचर खास होंगे.

हुंडई कोना से होगा सीधा मुकाबला

एमजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी जेडएस का सीधा मुकाबला हुंडई की कोना इलेक्ट्रिक से होगा. गौरतलब है की हुंडई कोना एक बार में चार्ज करने पर लगभग 452 किलोमीटर चलती है. वहीं इसकी कीमत तकरीबन 23 लाख रुपये है. एमजी मोटर्स का कहना है कि उनकी इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत तकरीबन 22 से 25 लाख रुपए के बीच में होगी. ऐसे में इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई की कोना के साथ होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget