एक्सप्लोरर

भारत में MG Gloster ने मचाई धूम, तीन हफ्तों के भीतर ही बुक हुई इतनी गाड़ियां

MG Gloster की कामयाबी की घोषणा खुद एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने की है.

भारतीय बाजार में एमजी मोटर इंडिया की MG Gloster  ने धूम मचा दी है. MG Gloster  ने लॉन्च को केवल तीन हफ्तों के भीतर ही 2000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है. MG Gloster  की कामयाबी की घोषणा खुद एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने की है. राजीव चामा ने ट्वीट किया, "एमजी में विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद. हम अभिभूत हैं और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हम पर भरोसा करते हैं."

फीचर्स

MG Gloster के इंटीरियर में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 70 से ज्यादा कार कनेक्टेड फीचर्स से लैस है. इस एयसूवी में कंपनी के iSmart 2.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसके इंटीरियर को ब्राउन लेदर से रैप्ड किया गया है. इसमें 12-स्पीकर सिस्टम, 64 एम्बियंट लाइटिंग, 8-इंच डिजी एनॉलॉग ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मीडिल कैप्टन सीट दिया गया है. कंफर्ट के लिए कार में ड्राइवर सीट में मसाज के साथ वेंटिलेशन की सुविधा भी मिलती है.

MG Gloster में कई फर्स्ट-इन-सेग्मेंट फीचर्स दिए गए हैं. यह नई एसयूवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आएगी. इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW) के साथ ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे.

कीमत टर्बो डीजल  Super वेरिएंट- 7 सीटर की एक्स-शोरूम कीमत 28.98 लाख रुपये है. वहीं टर्बो डीजल   Smart वेरिएंट- 7 सीटर की एक्स-शोरूम कीमत 30.98 लाख रुपये है. ट्विन टर्बो डीजल Sharp वेरिएंट 7 सीटर की एक्स-शोरूम कीमत 33.68 लाख रुपये है.  ट्विन टर्बो Sharp वेरिएंट- 6 सीटर की एक्स-शोरूम कीमत 33.98 लाख रुपये है. ट्विन टर्बो  Savy वेरिएंट- 6 सीटर की एक्स-शोरूम कीमत 35.38 लाख रुपये है.

नवरात्रों में मारुति सुजुकी की बिक्री में आया था उछाल इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने नवरात्रों के दौरान कारों की बंपर बिक्री की थी. कंपनी के मुताबिक नवरात्रों में कंपनी की 96700 कारों की बिक्री हुई थी. कंपनी को दिवाली सहित पूरे त्योहारी मौसम के दौरान भी कंपनी को बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है.हालांकि, कंपनी का कहना है कि जनवरी 2021 से कारों की बिक्री किस तरह की रहेगी यह अनुमान लगा पाना फिलहाल मुमकिन नहीं है. बता दें कोरोना काल के बाद देश में कारों की बिक्री को जबरदस्त झटका लगा था.

हालांकि इस दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखाई है जिसका असर कारों की बिक्री पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. मारुति ने बताया कि ग्रामीण भारत में कारों की बिक्री शहरों के मुकाबले ज्यादा बेहतर रही है.

यह भी पढ़ें:

Apple One सेवा हुई भारत में लॉन्च, क्या है इसकी खासियत, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget