एक्सप्लोरर

MG Astor SUV Launch: भारत में अगले महीने लॉन्च होगी MG Astor SUV, पर्सनल AI असिस्टेंट के साथ होगी लैस

MG Astor SUV Launch: MG Astor का पर्सनल AI असिस्टेंट इंसानों की तरह ही इमोशन और आवाज में काम करता है. ये AI असिस्टेंट आपको Wikipedia के साथ साथ हर एक टॉपिक पर पूरी जानकारी भी देने में सक्षम है.

MG Astor SUV Launch: MG Motor ने भारत में अपनी नई SUV, MG Astor को अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. ये मिड साइज SUV पर्सनल AI असिस्टेंट से लैस होगी. ये इसका एक बेहद ही शानदार फीचर है जो इंसानों की तरह ही इमोशन और आवाज में काम करता है. साथ ही ये पर्सनल AI असिस्टेंट आपको Wikipedia के साथ साथ हर एक टॉपिक पर पूरी जानकारी भी देने में सक्षम है.

MG Astor का ये पर्सनल AI असिस्टेंट बेहद ही खास है. इसे कार के डैशबोर्ड पर लगाया गया है और इसके साथ ही इसमें एक स्क्रीन भी दिया गया है. ये आपके वॉइस कमांड पर काम करता है. आपके सवालों का जवाब देने के साथ साथ ये सनरूफ खोलने और बंद करने जैसे कई ऑपरेशन में मदद करने में भी सक्षम है. इस पर्सनल AI असिस्टेंट को अमेरिका की स्टार डिजाइन (Star Design) कंपनी ने तैयार किया है. ये कंपनी अपने AI प्रॉडक्ट के लिए दुनिया भर में जानी जाती है.  

MG Astor में मौजूद i-Smart Hub बनाता है इसे बेहद खास  
 
इसके साथ ही MG Astor में i-Smart Hub भी दिया गया है. ये एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसपर सब्स्क्रिप्शन, सर्विस और पार्ट्नर्शिप का ऑप्शन भी मिलता है. इसके तहत आपको MapMyIndia के साथ मैप्स और नैविगेशन, जीयो कनेक्टीविटी, KoineArth का ब्लॉकचेन प्रोटेक्टेड व्हिकल डिजिटल पासपोर्ट जैसे कई फीचर शामिल हैं.   
 
इसके साथ ही MG Astor में आप JioSaavn ऐप के जरिये अपने मनपसंद संगीत का आनंद भी ले सकते हैं. इसमें आप हेड यूनिट की मदद से अपनी कार के लिए पार्किंग स्लॉट भी रिजर्व  कर सकते हैं. 
 
MG Astor में किया गया है ADAS तकनीक का इस्तेमाल 
 
MG Astor में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. Bosh कंपनी ने इस तकनीक को तैयार किया है. ADAS एक राडार तकनीक है जो सड़क पर आने वाले खतरों से ड्राइवर को अलर्ट करता है. बता दें कि, MG Motor इस तकनीक का इस्तेमाल अपनी ग्लोस्टर एसयूवी में भी कर रही है.

इसके साथ ही इस SUV में कंपनी ने ऑटोनोमस लेवल-2 तकनीक का इस्तेमाल किया है. भारत में मौजूद किसी भी दूसरी कार में ये तकनीक मौजूद नहीं है. ये एक एडवांस ऑटोमैटिक (स्वचालित) तकनीक है जो कार को कंट्रोल करती है.

ये है इसके अन्य फीचर्स 
 
इसके अलावा MG Astor में रियर ड्राइव असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, कॉलिशन वार्निंग, इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल,  लेन फंक्शन, स्पीड असिस्ट सिस्टम जैसे कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं. साथ ही इसमें एंड्रॉयड ऑटो और Apple कारप्ले कनेक्टिविटी और पैनोरमिक सनरूफ के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग और एलईडी हेडलैंप्स भी दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
E20 Fuel Impact On Bikes: कार या बाइक...E20 फ्यूल का किस पर ज्यादा असर?
कार या बाइक...E20 फ्यूल का किस पर ज्यादा असर?
फुल टैंक में दौड़ती है 1200 KM, इस गाड़ी को 4 लाख लोगों ने खरीदा
फुल टैंक में दौड़ती है 1200 KM, इस गाड़ी को 4 लाख लोगों ने खरीदा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget