एक्सप्लोरर

MG Astor: दमदार सुरक्षा फीचर्स से लैस एमजी की ये मिड साइज एसयूवी, क्रेटा को देती है टक्कर

MG Car: इस कार का मुकाबला सेगमेंट लीडर हुंडई क्रेटा से होता है, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.68 लाख रुपये से शुरू होती है.

MG Astor: वैसे तो देश में एसयूवी सेगमेंट में ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं. यदि आप एक ऐसी एसयूवी खरीदना चाहते हैं, जो तकनीकी रूप से बहुत अधिक एडवांस हो और साथ ही साथ ढेर सारे सुरक्षा फीचर्स से लैस हो, तो आज हम आपको बताने वाले हैं एमजी की ऐसी ही एक एसयूवी के बारे, जो आपकी जरूरत को पूरी कर सकती है. हम बात कर रहे हैं एमजी एस्टर की. जानते हैं इस कार की पूरी डिटेल्स.

वेरिएंट और कलर ऑप्शंस

यह एसयूवी बाजार में चार ट्रिम्स में मौजूद हैं, जिसमें स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प शामिल हैं. हर ट्रिम में एक EX वैरिएंट मिलता है, जिसमें कुछ सुरक्षा फीचर्स कम मिलते हैं. एस्टर पांच अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है, जिसमें स्पाइस्ड ऑरेंज, ऑरोरा सिल्वर, ग्लेज़ रेड, कैंडी व्हाइट और स्टारी ब्लैक शामिल हैं. 

डाइमेंशन

एमजी एस्टर में 4323mm की लंबाई, 1809mm की चौड़ाई और 1650 mm की ऊंचाई मिलती है, जबकि इसका व्हीलबेस 2585mm का है. इसमें 448 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. यह कार 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में आती है. 

पॉवरट्रेन

इस एसयूवी में दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, जिसमें एक 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन, जो 140PS की पॉवर और 220 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और एक 1.5-लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो 110 PS की पॉवर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, शामिल है. इन इंजनों को क्रमशः 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल के साथ सीवीटी का विकल्प मिलता है.

फीचर्स 

एमजी एस्टर में फीचर्स के तौर पर 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6- वे एडजस्टेबल पावर ड्राइवर सीट और एक पैनोरमिक सनरूफ सहित ढेर सारे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर छह एयरबैग और ADAS सिस्टम में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिशन अलर्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीपिंग असिस्ट, हाई-बीम असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

कीमत 

एमजी एस्टर की एक्स शोरूम कीमत इसके निचले वेरिएंट के लिए 10.52 लाख रुपये से शुरू होकर हाई वेरिएंट के लिए 18.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

हुंडई क्रेटा से होता है मुकाबला

इस कार का मुक़ाबला सेगमेंट लीडर हुंडई क्रेटा से होता है, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.68 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :-

इतनी है कमाई तो खरीद सकते हैं महिंद्रा स्कॉर्पियो, देखिए पूरा कैलकुलेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 दिन में कैसे जमा करें BMW के लिए पैसा? ये हैक्स बनाएंगे अमीर
100 दिन में कैसे जमा करें BMW के लिए पैसा? ये हैक्स बनाएंगे अमीर
100 रुपये का पेट्रोल भरवाएं तो कितना चलेगी क्लासिक 350? जानिए हिसाब
100 रुपये का पेट्रोल भरवाएं तो कितना चलेगी क्लासिक 350? जानिए हिसाब
दिल्ली या गुडगांव, कहां से खरीदने पर सस्ती मिलेगी फॉर्च्यूनर? यहां जानें
दिल्ली या गुडगांव, कहां से खरीदने पर सस्ती मिलेगी फॉर्च्यूनर? यहां जानें
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च? क्यों है जरूरी
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

UCC Controversy: UCC पर भड़के Arshad Madani और Asaduddin Owaisi | RSS | BJP | UP | Breaking
Sairab: 😮Nayanika की अधूरी ख्वाहिश हुई पूरी! शादी में अचानक Tinni के आते ही खिलीं खुशियां। #sbs
Bollywood News: डेढ़ दिन के बप्पा को नम आंखों और नाच-गाते हुए दी विदाई, शिल्पा शेट्टी और गोविंदा ने ऐसे मनाया गणेशोत्सव (16.09.26)
गुरुग्राम की सड़क पर खौफ का शिकारी...पुलिस का कड़ा एक्शन !
Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन वॉरशिप से टकराकर बर्बाद होने वाला PAK का जहाज PNS हुनैन कैसा था? जानें
इंडियन वॉरशिप से टकराकर बर्बाद होने वाला PAK का जहाज PNS हुनैन कैसा था? जानें
लखनऊ हिट एंड रन केस: पकड़ा गया आरोपी शाहनवाज, अनामिका से थी दोस्ती
लखनऊ हिट एंड रन केस: पकड़ा गया आरोपी शाहनवाज, अनामिका से थी दोस्ती
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज - 'जो बीवी की गुलामी करता है वो...'
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज - 'जो बीवी की गुलामी करता है वो...'
झीरम घाटी नरसंहार केस: NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा
झीरम घाटी नरसंहार केस: NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा
WPL 2027 के शेड्यूल का एलान, इस दिन खेला जाएगा महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच
WPL 2027 के शेड्यूल का एलान, इस दिन खेला जाएगा महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
लाल साग की खेती में कैसे कमाएं दोगुना मुनाफा, जान लें ये ट्रिक
लाल साग की खेती में कैसे कमाएं दोगुना मुनाफा, जान लें ये ट्रिक
15 मिनट में घर पर ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल पनीर दो प्याजा, आ जाएगा मजा
15 मिनट में घर पर ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल पनीर दो प्याजा, आ जाएगा मजा
Embed widget