एक्सप्लोरर

McLaren 750S: मैकलेरन ने अपनी सुपरकार 750S से उठाया पर्दा, बेहद दमदार इंजन से है लैस

McLaren 750S Rival: इस कार का मुकाबला लैंबोर्गिनी हुराकन इवो से होगा, जिसमें एक 5204 cc का बीएस 6 इंजन मिलता है, जो 640 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. इसकी कीमत 3.21 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

McLaren 750S Unveiled: ब्रिटिश सुपरकार निर्माता मैकलेरन ऑटोमोटिव ने अपनी नई मैकलेरन 750S को ग्लोबल मार्केट में अनवील कर दिया है. यह मॉडल पुराने 720S को रिप्लेस करेगा. यह कार कूपे और हार्डटॉप कन्वर्टिबल बॉडी स्टाइल में उपलब्ध होगी. नए 750S की कीमत $324,000 यानि लगभग 2.65 करोड़ रुपये से शुरू होगी. यह कार बहुत हल्की और पॉवरफुल इंजन के साथ आएगी. 

डिजाइन

750S का डिजाइन दिखने में 720 जैसा ही है लेकिन यह अधिक शार्प है. इस सुपरकार में डीआरएल के साथ आकर्षक एलईडी हेडलैंप और फ्रंट बंपर डिजाइन मिलता है. इस सुपरकार में बड़ा स्प्लिटर भी है जिसके बगल में बड़े एयर डैम हैं. इसके लिफ्ट सिस्टम को केवल चार सेकंड में उठाया जा सकता है, जबकि 720S में इसके लिए 10 सेकेंड लगते थे. पीछे की तरफ सुपरकार में एग्जॉस्ट पाइप को बीच में पोजीशन किया गया है और कार के एक्टिव रियर विंग को रिपोज किया गया है. साथ ही इसमें व्हील आर्च के सामने एक नया बम्पर बड़ा इंटेक, एक नया मेश ग्रिल और अन्य कई बदलाव भी शामिल हैं.

730S में छह मिलीमीटर चौड़ा फ्रंट ट्रैक और नया सस्पेंशन सेटअप भी दिया गया है. इसमें मैकलेरन की नई पीढ़ी की प्रोएक्टिव चेसिस कंट्रोल III तकनीक है. कंपनी के अनुसार नए 750S के कंपोनेंट्स में लगभग 30 प्रतिशत तक  बदलाव किए गए हैं.

इंटीरियर

इसका इंटीरियर ड्राइवर सेंट्रिक है. ग्राहक इसमें नापा लेदर या टेकलक्स के पैकेज को चुन सकते हैं. ग्राहक अधिक खर्च करके इसकी सिलाई का कलर भी अपने हिसाब से बदलवा सकते हैं. 750S में वर्टीकल स्टैक्ड 5.0-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. कार में 300-डिग्री कैमरा वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

इंजन

750S में एक 4.0 लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो 740bhp की पॉवर और 500Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के साथ रियर व्हील में पॉवर मिलता है. कंपनी के अनुसार यह कार केवल 2.5 सेकंड में 0-100 की स्पीड और 7.2 सेकंड में 100-200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें 19 इंच के फ्रंट व्हील और 20 इंच के रियर व्हील मिलते हैं. 

लैंबोर्गिनी हुराकन इवो से होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला लैंबोर्गिनी हुराकन इवो से होगा, जिसमें एक 5204 cc का बीएस 6 इंजन मिलता है, जो 640 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. इसकी कीमत 3.21 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- देखिए एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टिआगो ईवी का फुल कंपेरिजन, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Worlds Most Expensive Number Plate: किसने खरीदी थी दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट, जानें कितने में हुई थी नीलाम?
किसने खरीदी थी दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट, जानें कितने में हुई थी नीलाम?
30 लाख तक की EV पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस फ्री, जानिए मार्केट में कौन-से ऑप्शन्स मौजूद?
30 लाख तक की EV पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस फ्री, जानिए कौन-से ऑप्शन्स मौजूद?
ऑटोमैटिक की तुलना में मैनुअल कारों में कैसे काम करता है क्रूज कंट्रोल फीचर? जानिए जरूरी डिटेल्स
ऑटोमैटिक की तुलना में मैनुअल कारों में कैसे काम करता है क्रूज कंट्रोल फीचर? जानिए डिटेल्स
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Video: 13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
Embed widget