एक्सप्लोरर

Matter Aera Electric Bike: मैटर एनर्जी ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा, मिलेगी धांसू रेंज

इस बाइक का मुकाबला भारतीय बाजार में टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 से होगा. इस बाइक में 159.7cc का इंजन मिलता है, जो 16.04 PS की पॉवर और 13.85 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Matter Aera Electric Bike: इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी मैटर एनर्जी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक, एरा को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक के 5000 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये और टॉप-स्पेक 5000+ वेरिएंट की कीमत 1.54 लाख रुपये रखी है. आगे चलकर इस बाइक के चार वेरिएंट बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.  

कैसी है मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक?

इस बाइक के दोनों वेरिएंट में लिक्विड-कूल्ड, 5kWh का बैटरी पैक दिया गया है. इस बाइक के लिए 125km की रियल-वर्ल्ड रेंज मिलने का कंपनी ने दावा किया है. इसमें लगा लिक्विड-कूल्ड मोटर 10.5kW का मैक्सिमम पावर आउटपुट जेनरेट कर सकता है. इस बैटरी का वजन लगभग 40 किग्रा है. ऐरा ई-बाइक का कुल वजन लगभग 180 किग्रा है. इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. 

कैसे हैं फीचर्स?

ऐरा 5000 में फीचर्स के तौर पर वैकल्पिक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पार्क असिस्ट, कीलेस ऑपरेशन, ओटीए अपडेट्स, प्रोग्रेसिव ब्लिंकर्स और वेलकम लाइट्स के साथ 7 इंच का टच-कंपैटिबल डिस्प्ले दिए गए हैं. 5000+ में स्टैंडर्ड तौर पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है. 

मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत

मैटर ऐरा की कीमत 5000 और 5000+ वेरिएंट के लिए क्रमशः 1.44 लाख रुपये और 1.54 लाख रुपये रखी गई है. बैटरी पैक और बाइक दोनों पर स्टैंडर्ड तौर पर 3 साल की वारंटी मिलेगी. हालांकि इसके लिए आपको अलग से चार्जर खरीदना होगा, जिसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है.

अगले महीने तक खुलेगी 20 डीलरशिप

मैटर एनर्जी ने कहा है कि उसका पहला एक्सपीरियंस सेंटर अगले 45 दिनों में अहमदाबाद में खुलने वाला है और पूरे देश में 20 डीलरशिप अगले तीन महीने में खोलने की कंपनी की योजना है. साथ ही इनकी संख्या इस साल के अंत तक 100 तक पहुंचने का अनुमान है.  

जल्द खुलेगी बुकिंग

फिलहाल इस बाइक के लिए प्री-ऑर्डर महानगरों और टियर-1 शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे और चेन्नई के लिए खुले हैं. मैटर ऐरा के लिए बुकिंग अगले 30 दिनों में खुलने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि उसने नवंबर 2022 में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को तैयार करना शुरू कर दिया है. हालांकि डिलीवरी की समय-सीमा क्या होगी, इसके बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है.

टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 से होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला भारतीय बाजार में टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 से होगा. इस बाइक में 159.7cc का इंजन मिलता है, जो 16.04 PS की पॉवर और 13.85 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें :- पिछले महीने जमकर हुई कारों की बिक्री, देखें मारुति सुजुकी से लेकर टोयोटा तक किसने बनाया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
Horn OK Please on Trucks: गाड़ियों के पीछे क्यों लिखा होता है 'Horn Please Ok', कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड?
गाड़ियों के पीछे क्यों लिखा होता है 'Horn Please Ok', कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड?
13 हजार की EMI पर Nexon खरीदें तो कितने साल भरना होगा लोन? जानें हिसाब
13 हजार की EMI पर Nexon खरीदें तो कितने साल भरना होगा लोन? जानें हिसाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget